बोनी कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते पर आया अर्जुन कपूर का बयान

अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा वो अपने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर वो खुश नहीं थे। अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं नहीं कह सकता कि मेरे पिता ने जो किया, वो ठीक था, क्योंकि उसका असर...'। बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी के बहुत करीब थे ये बात सब जानते हैं। मोना शौरी के निधन को 9 साल बीत चुके हैं लेकिन अर्जुन अब भी उन्हें याद करते रहते हैं।

arjun-kapoor-talks-about-his-father-boney-kapoor-and-sridevi-relationship-says-its-not-okay-but-can-understand

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी के बहुत करीब थे। अक्सर अपनी मां को .याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। मोना कपूर के निधन को नौ साल हो गए हैं। मोना कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी थी और दोनों के रिश्ते में दरार बोनी कपूर-श्रीदेवी अफेयर के चलते आ गई। बाद में दोनों अलग हो गए और श्रीदेवी से बोनी ने शादी कर ली।

बोनी और मोना के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला है। अब बोनी और मोना के अलगाव का असर दोनों बच्चों पर भी पड़ा। बोनी और श्रीदेवी के अफेयर का अर्जुन कपूर पर क्या असर पड़ा था। इसका जिक्र उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में किया।

अर्जुन कपूर कहते हैं कि वह समझ सकते हैं कि आखिर क्यों उनके पिता बोनी कपूर, श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए, लेकिन वह यह भी नहीं कह सकते कि उनके परिवार के साथ जो हुआ वो ठीक था।

साल 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपने पिता के करीब आए और उनके बीच रिश्ता मजबूत हुआ। यही नहीं जाह्नवी और खुशी के साथ भी अर्जुन का अच्छा रिश्ता बन चुका है।

फिल्म कम्पैनियन के साथ बातचीत में अर्जुन कहते हैं, 'मेरी मां की परवरिश मुझमें आ गई। भले ही कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़े, उन्होंने ही मुझे अपने पिता के साथ रहने के लिए कहा। उन्होंने एक विकल्प चुना, जहां उन्हें प्यार हुआ और फिर से प्यार करने के लिए मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं। प्यार काफी जटिल होता है और साल 2021 में हम यहां बैठकर यह कहें कि प्यार केवल एक बार होता है, तो यह मूर्खता होगी। यह बहुत फिल्मी है। प्यार जटिल और उलझनों भरा है। प्यार हमेशा प्यार के बारे में नहीं होता है।'

अर्जुन आगे कहते हैं, 'यह एक दूसरे को समझने के बारे में है। यह दोस्ती है। दुर्भाग्य से निराशा होती है जब लोग जिंदगी के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हैं। आप किसी के प्यार में थे और उसके बाद फिर से किसी के प्यार में हो सकते हैं। इसे समझना होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सहमत नहीं हूं। मैं यह नहीं कह सकता कि मेरे पिता ने जो किया उससे मैं ठीक हूं, क्योंकि एक बच्चे के रूप में मैंने नतीजों को महसूस किया है, लेकिन मैं इसे समझ सकता हूं। मैं यह नहीं कह सकता, 'ठीक है, होता है।' जब मैं इसे एक बड़े व्यक्ति के रूप में देखता हूं कि वो अपने रिश्ते में किस उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं।'

अर्जुन कहते हैं, 'आप एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश करते हैं क्योंकि मेरी मां ऐसा चाहती थी।'

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर की लंबे समय से बनकर तैयार फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' अमेजॉन प्राइम वीडियो पर और नेटफ्लिक्स पर 'सरदार का ग्रैंडसन' हाल ही में रिलीज़ हुआ।

संबंधित ख़बरें
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर डिस्कवरी के शो 'स्टार वर्सेस फूड' में आएंगे नज़र

टिप्पणियाँ