'रावण' के निधन की ख़बर झूठी, 'लक्ष्मण' ने कहा, 'अफवाह न फैलाएं'

लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में 'रावण' की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की ख़बर मंगलवार को सोशल मीडिया पर उड़ी। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद त्रिवेदी के स्वस्थ होने की जानकारी दी और साथ ही नेटीजन्स से अपील करते हुए कहा कि अफवाह न फैलाएं।

ramayan-ravan-arvind-trivedi-death-rumors-sunil-lahiri-ask-fans-to-not-spread-fake-news

लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने सह-कलाकार और दोस्त अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों पर विराम लगाते हुए फैन्स से अफवाह न फैलाने की अपील की।

दरअसल, रामानंद सागर की 'रामायण' में 'रावण' की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें 4 मई को सोशल मीडिया पर तेज हो गईं, जिसके बाद सुनील लहरी ने इसे अफवाह करार दिया और अफवाह न फैलाने की अपील भी की।

सुनील ने अरविंद के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर। झूठी खबरें फैलाने वालों से मेरी प्रार्थना है कि इस तरह की खबर न फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।'

बीते साल भी अरविंद के निधन की अफवाह उड़ी थी, लेकिन उनके परिवार के एक सदस्य कौस्तुभ त्रिवेदी ने ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश बिल्कुल ठीक और सुरक्षित हैं। आप सभी से गुजारिश है कि कृपया फेक न्यूज फैलाना बंद करें। अब सिर्फ इसे फैलाएं। धन्यवाद।'

हम भी कामना करते हैं कि अरविंद त्रिवेदी स्वस्थ रहें और ऐसे समय में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें और इन अफवाहों से बचें।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ