सलीम-जावेद की हिट जोड़ी पर बनने जा रही है डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन'

सलीम खान और जावेद अख्तर की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। सलीम-जावेद हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर राइटर जोड़ी हैं। इन दोनों ने सत्तर-अस्सी के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में बॉलीवुड को दी है। अब इन दोनों की ज़िंदगी पर डॉक्यूड्रामा बनाने की तैयारी हो गई है, जिसका नाम 'यंग्री यंग मेन' होगी। इसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और सलमान खान प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। वहीं इसका निर्देशन नम्रता राव करेंगी।

Salman-khan-farhan-Akhtar-and-zoya-akhtar-produce-the-film-angry-youngmen-on-the-hit-writer-duo-of-salim-javed

सलीम खान और जावेद अख्तर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ी में शामिल है। दोनों ने 70 और 80 के दशक की कई शानदार फिल्मों की कहानी और डायलॉग लिखे। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'एंग्री यंग मेन' होगा। इसे तीन प्रमुख प्रोडक्शन हाउस- सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स बनाने वाले हैं।

बीते दिनों खबर थी कि जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर सलीम-जावेद की जोड़ी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रही हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिये जोया इन दो बड़े कलाकरों को ट्रिब्यूट देना चाहती हैं। सलीम खान ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया है कि जोया पिछले दो महीनों से इस डॉक्यूमेंट्री के काम में लगी हुई हैं।

वहीं ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सलीम-जावेद के जीवन पर बनने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'एंग्री यंग मेन' होगा। इस नाम से वैसे अभी तक अमिताभ बच्चन जाने जाते हैं। उन्हें ये नाम फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद मिला था। इस फिल्म को सलीम जावेद की जोड़ी ने ही लिखा था।

इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जायेगा कि कैसे सलीम जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में लेखकों की स्थिति को बदल डाला। उन्होंने कमाल की कहानियां, डायलॉग लिखे जो अमर जो गये। इस डॉक्यूमेंट्री में कुछ रियल अनदेखे फुटेज का इस्तेमाल भी किया जायेगा। इसके आलावा दोनों के बीच की दरार के बारे में भी जिक्र किया जायेगा।

दिलचस्प बात यह है कि इस डॉक्यूमेंट्री के लिए सलमान खान, फरहान अख्तर और जोया अख्तर साथ आ रहे हैं। सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ये तीनों मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये पहली बार होगा जब सलमान खान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं। अब इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार हो रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री अगले साल तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

आपको बता दें कि सलीम-जावेद की इस जोड़ी ने बॉलीवुड के लिए कई कामयाब फिल्में लिखी हैं, जिनमें 'जंजीर', 'शोले', 'सीता और गीता', 'दीवार', 'त्रिशूल', 'डॉन', 'शान' और 'शक्ति' जैसी बड़ी फिल्मों को इसी जोड़ी ने लिखा है।

संबंधित ख़बरें
सलमान खान जल्दी ही दो बिग बजट फिल्मों का कर सकते हैं ऐलान

टिप्पणियाँ