पर्व वी पुरी को मिली जमानत, वकील ने किया कंफर्म

पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की के रेप और मोलेस्टेशन के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें 4 जून को वालिव पुलिस (वसई) द्वारा 'पोक्सो' एक्ट (POCSO-Protection of Children from Sexual Offences) के तहत गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने यह फैसला मंगलवार, 15 जून, की सुनवाई में लिया। पर्ल वी पुरी के वकील ने ख़बर को कंफर्म किया। पर्ल वी पुरी एक हफ्ते से ज्यादा समय से न्यायिक हिरासत में हैं। वो 11 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।

pearl-v-puri-gets-bail-in-alleged-rape-and-molestation-case-his-lawyer-confirms-the-news

एक्टर पर्ल वी पुरी को आखिरकार जमानत मिल ही गई। पर्ल पर एक नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप के चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पर्ल को 4 जून, 2021 को वालिव पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया था। पर्ल को 'पोक्सो' एक्ट (POCSO-Protection of Children from Sexual Offences) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पर्ल वी पुरी को जमानत मिलने खबर को उनके वकील ने कंफर्म किया। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बताया, 'हां, उन्हें वसई सेशन कोर्ट ने जमानत दे दी है।'

5 जून के दिन पर्ल वी पुरी को वसई कोर्ट में पेश किया गया और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 11 जून (शनिवार) को सुनवाई के लिए पर्ल वी पुरी को फिर से अदालत में लाया गया। हालांकि, उनकी जमानत एक बार फिर से खारिज कर दी गई और आज उन्हें तीसरी बार सेशन कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें आखिरकार जमानत मिल गई।

'नागिन 3' और 'बेपनाह प्यार' जैसे टीवी शो में मुख्य भूमिका निभा चुके पर्ल के खिलाफ 5 साल की पीड़िता के पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पर्ल लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। पीड़िता के पिता के अनुसार, पहली एफआईआर में 2019 में की गई थी, लेकिन उनकी बेटी ने पर्ल को उनके शो 'बेपनाह प्यार' में उनके करैक्टर रगबीर से पहचाना था।

इस मामले में पर्ल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनके समर्थन में सामने आए। एकता कपूर, निया शर्मा, एली गोनी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना और दिव्या खोसला कुमार जैसे कई सेलेब्स ने पर्ल का सपोर्ट करते हुए उनके लिए न्याय की मांग की।

संबंधित खबरें
पर्ल वी पुरी मामले में नाबालिग के पिता का बयान आया सामने

टिप्पणियाँ