अर्जुन कपूर ने गुदवाया बहन अंशुला के नाम का टैटू

अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवाया। जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। अर्जुन ने इस टैटू में एल्फाबेट 'ए' और 'हुकुम' का सिंबल बनाया है। दोनों सिंबल्स को आपस में जोड़ते हुए अर्जुन ने बताया कि उनकी बहन उनके लिए बहुत पॉवरफुल हैं।

arjun-kapoor-dedicates-new-tattoo-to-sister-anshula-kapoor

अर्जुन कपूर ने अपनी लेफ्ट हैंड यानी बाएं हाथ की कलाई पर नया टैटू बनवाया है, जिसमें उन्हें 'हुकुम' के सिंबल के साथ एक अक्षर 'ए' लिखा है। उन्होंने इसे अपनी बहन अंशुला कपूर को डेडिकेट किया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उनके हाथ पर बना ये टैटू साफ देखा जा सकता है।

बता दें कि अर्जुन कपूर ने की बहन अंशुला का नाम 'ए' से शुरू होता है। वहीं इस एक नीचे हुकुम क सिंबल बनाता है। ये सिंबल 'हुकुम के इक्के' को दर्शाता है। अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि उनकी बहन उनके लिए बहुत पॉवरफुल हैं और वो दोनों ज़िंदगी में आपस में जुडे़ हैं।

अर्जुन कपूर ने टैटू बनवाने वाले इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,'वह मेरे लिए बहुत पावरफुल है। अंशुला और मैं जिंदगी में जुड़े हुए हैं और इस अक्षर 'ए' के जरिये भी।'

इसके साथ उन्होंने हुकुम का सिंबल और ब्लैक हार्ट वाला इमोजी भी अपने कैप्शन में लिखा है। अर्जुन की इस पोस्ट पर अंशुला ने कमेंट में 'लव यू' लिखा है। उन्होंने दिल वाला और इनफिनिटी इमोजी अपने कमेंट में शामिल किया है।

इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने हार्ट वाले इमोजी कमेंट किए हैं, जबकि हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने कमेंट में 'वॉव' लिखा है। उनके फैंस भी इस पर कमेंट कर रहे हैं और बहन के लिए इतना प्यार दिखाने के लिए सराहना कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
बोनी कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते पर आया अर्जुन कपूर का बयान

टिप्पणियाँ