पीड़िता की मां ने कहा कि इनोसेंट हैं पर्ल वी पुरी

एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था। पर्ल के सपोर्ट में पूरी टीवी इंडस्ट्री उतर आई है। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्ल को इस केस में फंसाने की साजिश रची गई है। इस बात की जानकारी पीड़िता की मां ने हाल ही में दिया। साथ ही पर्ल को निर्दोष करार दिया।

pearl-v-puri-case-victim-mother-admits-that-pearl-v-puri-is-innocent

अभिनेता पर्ल वी पुरी के केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्ल को इस केस में फंसाने की साजिश रची गई थी। इस बात की जानकारी खुद पीड़िता की मां ने हाल ही में दी है। उन्होंने बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष है और उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है।

दरअसल, पर्ल को न्याय दिलाने में लगी एक्ट्रेस दिव्या खोसला को एक पोस्ट में टैग किया गया है, जिसमें साफ लिखा हुआ है कि, हम एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में आप सभी को बताना चाहते हैं कि वो 10 साल से बेहद खराब शादी में है और 2 साल से उसकी बेटी उसके पास नहीं है। हम एकता के साथ पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हैं, और आशा करते हैं कि न्याय जल्द ही बाहर आएगा।

इसके अलावा एकता की एक करीबी दोस्त ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, एकता शर्मा अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे समय से लड़ रही है और ये सभी साजिश एकता के पति की रची हुई है, ताकि वो इसे कोर्ट में गलत साबित कर सके और उसके बच्चे की कस्टडी न मिले। वो पूरी तरह से बिखर चुकी है, उसे आपके समर्थन की जरूरत है और वो खुद पर्ल पुरी का समर्थन करती है क्योंकि पर्ल निर्दोष है। हमें पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी।

उल्लेखनी है कि पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बीते शुक्रवार को मुंबई से गिरफ्तार किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ के मामले में पर्ल वी पुरी हुए गिरफ्तार

टिप्पणियाँ