"बाजीराव मस्तानी" मील का पत्थर होगी - प्रियंका

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी-' को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मील का पत्थर बता रही हैं। दीपिका, रणवीर सिंह और प्रियंका की अभिनीत यह एक पीरियड ड्रामा होगी। अब बात देखने वाली होगी कि इंटरनेशनल का तमगा हासिल कर चुकी प्रियंका की यह बात कितनी ह तक सही होती है।

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के एक दृश्य में प्रियंका चोपड़ा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उम्मीद है कि उनकी आगामी फ़िलम 'बाजीराव मस्तानी-' मील का पत्थर साबित होगी।

बतौर निर्देशक संजय तक़रीबन आठ साल बाद आ रहे हैं। वर्ष 2007 में रणबीर कपूर और सोनम कपूर के साथ 'सावरियां' का निर्देशन किया था। 

इसके बाद वर्ष 2010 में आई फिल्म 'गुज़ारिश' से वो जुडे़, लेकिन बतौर निर्माता। अपनी भव्य सेट और कलात्मकता के लिए जाने जाने वाले संजय को इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदे हैं।

आपको बता दें कि फ़िल्म 'हम दिल दे चुके' के तुरंत बाद ही इस फ़िल्म को शुरू करने की मंशा थी, लेकिन हर बार बात कलाकारों पर आकर अटक जाती थी। 

ऐसे में इसे बनने में काफी समय बीत गया। लेकिन संजय ने इस फ़िल्म का दामन कभी नहीं छोड़ा।

लॉस एंजिलिस में अपने सीरियल 'क्वांटिको' में काम कर रही प्रियंका ने 'बाजीराव मस्तानी-' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फ़िल्म के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली का आभार व्यक्त किया है।
                       
प्रियंका ने ट्वीट किया, 'फ़िल्म पूरी हुई।' बाजीराव मस्तानी 'मेरे जीवन में मील का पत्थर है। संजय सर, एक सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद। टीम को भी धन्यवाद। अपना एक हिस्सा पीछे छोड़ आई हूं। '
              
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी फिल्म में पेशवा बाजीराव, उनकी पहली पत्नी काशी बाई और फारस की राजकुमारी मस्तानी के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है।

यह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म में प्रियंका काशी बाई, जबकि दीपिका मस्तानी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह ने बाजीराव पेशवा का किरदार में होंगे।

संबंधित ख़बरें

आगे किशोर कुमार: बॉलीवुड को 'डूडलिंग' सिखाने वाले