'तमाशा' का म्यूजिक एल्बम हुआ लॉन्च

इम्तियाज़ अली की फिल्म 'तमाशा' का लोगों को दो वजहों से बेक़रारी से इंतज़ार है। पहली है रणबीर - दीपिका की जोड़ी का जादू और दूसरा रहमान का संगीत। ट्रेलर देखकर तो दीपिका-रणबीर की कैमेस्ट्री सबने देख ही ली है, और अब इस फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिल्म 'तमाशा' के एक दृश्य में।
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म 'तमाशा' का म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया। इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म को संगीत से ए आर रहमान ने सजाया है।

कुल नौ गानों वाले इस म्यूजिक वीडियो का गाना 'मटरगश्ती' पहले ही रिलीज़ किया जा चुका था। और यह लोगों की ज़बान पर चढ़ चुका है।

जबकि बाक़ी गानो की मेकिंग का वीडियो भी रिलीज हो चुका है। इस फ़िल्म का एक गाना 'अगर तुम साथ हो ...' को अलका याज्ञिक ने गाया है। अरसे बाद उनकी आवाज सुनाई दी है।

शान, सोनू निगम के बाद अलका की भी आवाज़ काफ़ी अरसे बाद सुनने को मिली, और इसे कुछ लोग अलका की वापसी भी कह रहे हैं। अलका के साथ अरिजीत सिंह का यह डूएट सॉन्ग है। इसके अलावा 'हीर तो बड़ी सैड ...' भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।


लिप-लॉक

इस फ़िल्म में रणबीर और दीपिका का जबरदस्त लव-मेकिंग सीन दिया गया है। दोनों लिप-लॉक करते दिखेगें। कहा तो यह भी जा रहा है कि जिस तरह का लिप-लॉक इस फ़िल्म में दिखाया जाएगा, उससे पहले किसी और फ़िल्म में देखने को नहीं मिला होगा।

यह लव मेकिंग सीन बहुत लंबा तो नहीं होगा लेकिन हॉट और इंटेंस जरूर होगा। रणबीर और दीपिका ने एकदूसरे को लगभग दो सालों तक डेट किया था। बाद में दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। दोनों की शानदार कैमेस्ट्री 'ये जवानी है दीवानी' में नज़र आई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई भी अच्छी की थी।

सूत्रों का कहना है कि यह कहानी दो युवाओं के बीच फिल्माई गई है। जो क्रॉसिका में अनजानों की तरह मिलते हैं और एकदूसरे से घुलमिल जाते हैं। दोनों काम से ब्रेक लेकर फ्रांस के किसी द्वीप जाने का प्लान बनाते हैं। 

प्लान के मुताबिक दाेनों झूठे नामों वाली झूठी जिंदगी जीएंगे। देवआनंद, डॉन और मोना डार्लिंग जैसे किरदार निभायेंगे। लेकिन इस झूठ के खेल में सच्चा प्यार हो जाता है। फिलहाल दोनों इस फ़िल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं।

संबंधित खबरें