शाहिद बने मूछों वाले सैनिक

मूछों का फैशन तो जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी हाल ही रणवीर सिंह की मूंछे दीपिका ने काटी, तो अभिनेता शाहिद कपूर बड़ी-बड़ी मूछों के साथ सामने आए हैं; अपनी पिछली फ़िल्म के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए, शाहिद ने यह लुक विशाल भारद्वाज की अगली फ़िल्म 'रंगून' के लिए है। वे इस फ़िल्म में सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। और काफ़ी कुछ है, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर ....

फ़िल्म 'रंगून' में शाहिद कपूर
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर कमर कस के आगामी फ़िल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। हालांकि, शादी के बाद उनकी पहली फ़िल्म बुरी तरह फ़्लॉप रही। लेकिन विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही 'रंगून' से उन्हें काफी उम्मीदे हैं। उन्होंने खुद को विशाल के हवाले कर दिया है।

विशाल की फ़िल्म में शाहिद एक सैनिक की भूमिका में नज़र आएंगे। जिसके लिए फिट बाॅडी के साथ मर्दाना लुक के लिए मूंछों को भी बढ़ा लिया। अपनी मूंछों वाली तस्वीर शाहिद ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर, अपने फैंस को इस नए लुक के बारे में बताया। इस तस्वीर में वे सैनिक की यूनिफाॅर्म में दिखाई दे रहे हैं। मूंछों के साथ बालों को भी कुछ छोटा करवाया है। इस पीरियड-ड्रामा के लिए उनकी तैयारी वाकई जबरदस्त लग रही है। इस फ़िल्म में कंगना रनौत और सैफ अली खान भी हैं।

है अहम फ़िल्म

शाहिद का कहना है कि उनके लिए यह फ़िल्म बहुत अहम है। सबसे पहले तो उनको एक हिट फ़िल्म की दरकार है। हालांकि विशाल के साथ वे 'कमीने' जैसी हिट फ़िल्म दे चुके हैं। इसलिए उनकी आस कुछ ज़्यादा बंधी हुई है। इसके अलावा अपनी एक्स गर्ल फ्रेंड करीना के पति सैफ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

खैर, शाहिद की फ़िल्म 'रंगून' लुक की इस वक्त बेहद प्रशंसा भी रही है हो। फ़िल्म 'शानदार' के संग फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वालीं उनकी बहिन सना ने भी अपने भाई के इस लुक की काफी जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि शाहिद इस अंदाज में बेहद स्मार्ट भी लग रहे हैं और उन्हें इस फ़िल्म के जारी होने का भी बेसब्री से इंतज़ार भी है। यह फ़िल्म द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

संबंधित ख़बरें
शाहिद ने दिया शादी का 'ग्रैंड रिसेप्शन'