सलमान खान, लूलिया को कहते हैं 'यू'

अपने प्यार को प्यार भरा नाम देने का चलन कोई नया नहीं है। कोई अपने साथी को 'बेबी', कोई 'शोना' तो कोई 'क्यूटी' कहता है। लेकिन सलमान खान का तो अंदाज़ ही निराला है। गॉसिप गली में ख़बरें है कि सलमान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर को 'यू' कहकर बुलाते हैं। रोमानियाई सुंदरी लूलिया के साथ जल्द ही सलमान एक रिएलिटी शो को भी होस्ट करते नज़र आ सकते हैं। इन सबके अलावा, सबसे बड़ी ख़बर यह है कि सलमान और लूलिया एक दूसरे से जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। इन ख़बरों को विस्तार से जानने के लिए आगे क्लिक करें।

यदि सलमान और लूलिया शादी के बंधन में बंधते हैं, तो आपको बता दें कि यह लूलिया की दूसरी और सलमान की पहली शादी होगी।
मुंबई। देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' माने जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर को एक दिलचस्प निक नेम दिया है। लाखों लड़कियों के दिलों को तोड़ बी-टाउन का यह हैंडसम हंक लूलिया से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी भी कर रहा है। 

हालांकि, यह सभी बातें अभी भी अपुष्ट हैं और दोनों ने अभी तक आधिकारिक सूचना भी जारी नहीं की है, लेकिन ख़बरों को बाजार तो गर्म है।

इन दोनों के अफेयर की ख़बरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह रोमानियाई सुंदरी फिलहाल सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में ही रहती हैं और मीडिया से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ही घूमती हैं।


मौजूदगी है हर जगह

पारिवारिक कार्यक्रम हो या फिर रिएलिटी शो, हर जगह लूलिया की मौजूदगी इन दिनों दिख रही है। सलमान खान ने अपनी 50 वीं बर्थ डे पार्टी पनवेल के फार्म हाउस पर दी थी। इसमें लूलिया मेहमानों का स्वागत करती दिखीं। यहां तक ​​कि परिवार के साथ नए साल के जश्न तक में वे शरीक हुईं।

आपको बता दें कि सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी वे हैदराबाद में नजर आई थीं। इन सबके अलावा 'बिग बॉस' के पर सलमान के प्राइवेट कॉटेज में भी वे दिखी थीं। खुद लूलिया ने उस कॉटेज की एक तस्वीर इंटाग्राम पर शेयर की थी। इस रिश्ते के बारे में लगभग हर रोज नई ख़बर आती है। ताजा ख़बर के मुताबिक लूलिया को सलमान ने ग्रे रंग की एक लग्ज़री कार भी भेंट की है।

रिक्शे का सफर

सलमान की गर्लफ्रेंड होने के नाते लूलिया पर कैमरे की निगाहें होना लाज़िमी है। ऐसे में लूलिया ने इन सबसे बचने का नायाब तरीक़ा निकाला है। वे सलमान या किसी की गाड़ी में जाने के बजाये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती हैं। खासतौर से ऑटो रिक्शा में वे सफर करना पसंद करती हैं।


आप जानते हैं लूलिया को

कई लोगों को सिर्फ इतना ही पता होगा कि लूलिया रोमानिया की रहने वाली हैं। हम आपको बताते हैं कि लूलिया एक मॉडल हैं और वो टीवी प्रोग्राम भी होस्ट करती हैं। साल 2006 में लूलिया ने टेलीविजन की तरफ रुख किया था, उन्होंने पी आर ओ टीवी के लिए मॉर्निंग न्यूज होस्ट किया था। 

यह सप्ताह की आखिरी बुलेटिन हुआ करती थी, जिसे वे पढ़ा करती थीं। इसके अलावा वो एक ईयरली शो की भी को-होस्ट हुआ करती थीं। ये स्टीफन बनीका के साथ डांसिंग प्रोग्राम भी कर चुकी हैं।

लूलिया खेलों खासा दिलचस्पी रखती हैं। जब वे छोटी थीं, तो वॉलीबॉल खेला करती थी। इसके अलावा टेनिस और बास्केटबॉल भी खेलती हैं। लूलिया ने साल 2014 में आई फिल्म 'ओ तेरी' में एक आइटम नंबर भी किया है। इस फिल्म को सलमान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था।

शादीशुदा हैं लूलिया

रोमानियाई मॉडल और अभिनेत्री लूलिया वेंतूर

यदि सलमान और लूलिया शादी के बंधन में बंधते हैं, तो आपको बता दें कि यह लूलिया की दूसरी और सलमान की पहली शादी होगी। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने रोम के गीतकार, सिंगर और प्रोड्यूसर मारियास मोगा से 7 अगस्त 2012 को शादी की थी। मारियास और लूलिया का प्यार काफी गहरा था और ख़बरों में भी रहता था। लेकिन कहा जा रहा है कि लूलिया और मारियास के बीच अब अलगाव हो गया है।

ऐसे हुई मुलाक़ात

सलमान और लूलिया की मुलाक़ात का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात रोमानिया में हुई थी। उन दिनों भाई सोहेल खान की फिल्म 'जय हो' के लिए सलमान रोमानिया में लोकेशन तलाश रहे थे। तब दोनों मिले, कुछ वक्त साथ बिताया। दोनों की बॉन्डिंग अच्छी हो गई। तभी तो रोमानिया से लौटने के बाद भी सलमान, लूलिया के संपर्क में रहे।

सलमान-लूलिया का शो

सलमान और लूलिया जल्दी ही किसानों की जिंदगी पर केंद्रित स्वीडिश प्रोड्यूसर के एक रियलिटी शो 'द फार्म' को होस्ट करेंगे। यह शो करीब 40 देशों में प्रसारित होगा। शो का प्रोडक्शन साल के अंत तक हो सकता है। सलमान ने शो को भारत में भी लॉन्च करने की इच्छा जताई। 

अभी लूलिया शो का रोमानियाई वर्जन शूट कर रही हैं। मतलब तो आप समझ ही गए होंगे कि छोटे परदे पर लूलिया को सलमान लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यदि ऐसा होता है, तो यह पहला मौका होगा, जब यह दोनों लव बर्ड्स एक साथ नज़र आएंगे।

ख़ैर आपको बता दें कि यह रियलिटी शो 'द फार्म' बहुत ही दिलचस्प सकता है हो। इसमें विभिन्न प्रतियोगियों को एक किसान की तरह काम करना होगा। जानवरों की देखभाल करनी होगी। खेत मे फसल तैयार करनी होगी। इन प्रतियोगियों को उनके काम के अनुसार जनता वोट करके शो में रखेगी। इसमें 12 सेलिब्रिटीज के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें।
आगे फिल्म समीक्षा: मस्तीजादे