मुरली शर्मा 'जय गंगाजल' में बनेंगे किन्नर

अभिनेता मुरली शर्मा एक बार फिर से किन्नर के रूप में नज़र आने वाले हैं। प्रकाश झा की आगामी फिल्म 'जय गंगाजल' में मुरली शर्मा किन्नर की भूमिका में होंगे। वैसे मुरली इससे पहले भी दो बार किन्नर का किरदार निभा चुके हैं। मुरली के लिए यह साल अभिनेता के तौर पर अच्छा साबित हो रहा है। 'वज़ीर' जैसर फिल्म से शुरुआत करने के बाद 'सनम तेरी कमस' और उसके बाद मराठी फिल्म 'गुरू'। अभी तो साल शुरू ही हुआ है।

जय गंगाजल में किन्नर बने अभिनेता मुरली शर्मा
मुंबई। चरित्र अभिनेता के रूप में मुरली शर्मा अपने आप को हमेशा नई चुनौतियों में डालते हैं और अपनी अदाकारी का लोहा भी बनवाते हैं। बहुत कम अभिनेता होंगे, जो अपने किरदारों के साथ प्रयोग करते होंगे और चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने की हिम्मत करते होंगे। ले‍किन मुरली उन चंद अभिनेताओं में से हैं, जिन्हें चुनौतियों से खास लगाव है। तभी तो उन्होंने प्रकाश झा की अगली फिल्म 'जय गंगाजल' में 'किन्नर' की किरदार को निभाया। 

आपको बता दें कि मुरली ने यह किरदार पहले भी निभाया है। अपने करियर में वे तीसरी बाद 'किन्नर' बने हैं। मुरली ने लगभग पंद्रह साल पहले दीपक तिजोरी के सीरियल 'रिश्ते' में हिजड़े की भूमिका निभाई थी और उसके बाद इंदर कुमार की फिल्म 'मस्ती' में भी वैसा ही किरदार किया था और अब प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' में एक सीक्वेंस के दौरान किन्नर के अवतार में दिखेंगे। 

'जय गंगाजल' में मुरली के किरदार का नाम है 'मुन्ना मर्दानी' है, जिसके एक सीन के दौरान मुरली ने किन्नर का रूप धरा है। लगभग 2 घंटे तक इस मेकअप को लगाकर कुछ असल जिंदगी के किन्नरों के साथ उन्‍होंने एक बाज़ार में फिल्म का सीन की शूटिंग किया था। 

मुरली ने डायरेक्टर प्रकाश झा के बारे में कहा, 'वो खुद में एक शिक्षा संस्थान हैं। उनके साथ काम करके मुझे हमेशा ही कुछ ना कुछ बेहतर सीखने को मिलता है। इस गेट अप में मैंने लगभग आधा शहर दौड़ा है लेकिन फिल्म का चेस सीक्वेंस काफी अहम होने वाला है।' इससे पहले मुरली ने प्रकाश झा के साथ 'अपहरण' और 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्में की हैं।

संबंधित ख़बरें
आगे 'पप्पी जी' से 'बाबू जी' ने कराई सनी लियोनी की शादी