भंसाली लगाएंगे हैट्रिक रणवीर - दी‍पिका के साथ

अपने भव्य सेट और कलात्मकता के लिए मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। जल्दी  ही इस फिल्म  की घोषणा हो सकती है।दरअसल, भंसाली साल 1993 में आई सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' की रीमेक बनाने के मूड में हैं। फिलहाल वो पटकथा पर  ही काम कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म  की शूटिंग यूरोप में होगी। चलिए अच्छा है, इन लव बर्ड्स को काम के ही  बहाने साथ में  समय बिताने का मौक़ा भी मिलेगा।

संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
मुंबई। बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली उन निर्देशकों में शुमार होते हैं, जो अपनी कलात्मकता और भव्यता के साथ परफेक्शन  के लिए जाने जाते हैं। खबर है कि रणवीर-दीपिका को लेकर भंसाली अपनी अगली फिल्म बनाने की योजना बना ली है। यह आधुनिक प्रेम कहानी होगी और यूरोप में इसे फिल्माया जाएगा। 

'बाजीराव मस्तानी' के बाद संजय एक बार फिर से रफ़्तार में आ गए हैं। लेकिन उन्हीं संजय को जब 'गुज़ारिश' के रूप में असफलता देखने को मिली, तो बहुत आहत हुए थे और खुद को निर्देशन से लगभग दूर सा कर  लिया था।

हालांकि, 'गुज़ारिश' से पहले आई फिल्म 'सांवरिया' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद संजय ने सीरियस सिनेमा से हटकर कुछ करने का मन बनाया और तभी रणवीर सिंह जैसे कलाकार  के साथ कमर्शियल फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' बनाई।  

फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' बनाई बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। रणवीर और दीपिका की जोड़ी इसी फिल्म में बनी थी। फिल्म के सेट पर ही दोनों में अच्छी दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 

 इस फिल्म की सफलता ने संजय लीला भंसाली के सीने में दफ़्न उनके ड्रीम प्रोजेक्ट  पर दोबारा काम करने की इच्छा शक्ति जगाई। भंसाली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' को कभी सलमान और ऐश्वर्या के साथ बनाना चाहते थे। उसे रणवीर और दीपिका के साथ बना डाला। यहां तक कि लोगों ने उन्हें कहा भी कि रणवीर सिंह 'बाजीराव' की भूमिका के साथ न्याय कर पाने में सक्षम नहीं हैं?

लेकिन भंसाली ने दांव खेला और वो सफल भी रहे। शाहरुख खान जैसे सितारे की फिल्म  'दिलवाले' सामने उन्होंने अपनी फिल्म को प्रदर्शित करने का जोखिम भी उठाया। भंसाली का जोखिम और रणवीर पर उनका भरोसा दोनों ही जीते। 'बाजीराव मस्तानी' ने बॉक्स ऑफिस  पर सफलता के झंडे गाड़ दिए  और अब रणवीर को भी लोग बेेहतरीन अभिनेता मानने लगे हैं। 

वहीं दीपिका और रणवीर के रोमांस और कैमिस्ट्री को शाहरुख और काजोल की जोड़ी के बराबर का आंका जाने लगा है। तभी रोमांस की गहराई को दिखाने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली की पसंदीदा जोड़ी बन गई है। ये हॉट जोड़ी भंसाली कैम्प से ही दो सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। अब तीसरे में कमाल दिखाने की तैयारी भी लगभग शुरू ही हो चुकी है। 

'बेफिक्रे' में व्यस्त

अभिनेता रणवीर कपूर आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्म बेफिक्रे' की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं। पूरे दो साल के बाद रणवीर यशराज फिल्म्स में काम कर रहे हैं।  रणवीर ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने लिखा है, ‘बेफिक्रे के लिए पेरिस जा रहा हूं।'

फिल्म में रणवीर एक चॉकलेटी हीरो की भूमिका में होंगे और इसमें वाणी कपूर भी होंगी। जहां रणवीर ने यश राज फिल्म्स  की ‘बैंड बाजा बारात' (2010) से अपना करियर शुरू किया था, वहीं वाणी ने  यश राज फिल्म्स की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013) से अपना क‍रियर शुरू किया था।

आदित्य ने अपने दिवंगत पिता यश चोपडा की 83 वें जन्मदिन के अवसर पर ‘बेफिक्रे' की घोषणा की थी। फिल्म निर्माता सात सालों के बाद निर्देशन की बागडोर संभालने जा रहे हैं। यह फिल्म नौ दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

ब्रैड पिट की फिल्म में दीपिका 

इन दिनों दीपिका पादुकोण टोरंटो में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अपोजिट हॉलीवुड स्टार विन डीजल हैं। खबरों की माने, तो इस फिल्म के बाद दीपिका की अगली हॉलीवुड फिल्म ब्रैड पिट के साथ होगी। दीपिका, ब्रैड पिट के अपोजिट होंगी और ब्रैड पिट इसमें लीड रोल अदा करेंगे। ख़बर है दीपिका ने वो फिल्म साइन कर ली है।  हालांकि, दीपिका ने इस ख़बर पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। 

संबंधित ख़बरें
भंसाली डरे, इम्तियाज अड़े!
रणवीर कहेंगे 'माय नेम इज़ लखन' ?
दीपिका पादुकोण बनेंगी ‘सेरेना’

आगे मुरली शर्मा जय गंगाजल में बनेंगे किन्नर