अर्जुन कपूर बने हाउस हज़्बैंड

अब आप सोच रहे होंगे कि बिना शादी के अर्जुन कपूर हाउस हज़्बैंड कैसे बन गए। अरे घबराइए मत। दरअसल, अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' में हाउस हज़्बैंड की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार में जान डालने के लिए अर्जुन ने काफी तैयारियां भी की हैं। खाने के शौक़ीन अर्जुन को खाना बनाना नहीं आता। लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने खाना बनाना भी सीखा और लोगों को खाना पका कर खिलाया भी। 

अर्जुन कपूर, आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म 'की एंड का' में हाउस हज़्बैंड की भूमिका में दिखाई देंगे और उनके साथ होंगी करीना कपूर।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर खाने के बेहद शौकीन हैं। यह बात तो सभी जानते हैं, लेकिन जनाब खाना पकाने में एकदम नौसीखिया हैं। ऐसे में जब उन्हें आर बाल्की की फिल्म में हाउस हज़्बैंड की भूमिका करने का मौक़ा मिला, तो उन्होंने अपने पाक कला को भी मांझ लिया। जी हां, 'चीनी कम' और 'पा' सरीखी फिल्मों के निर्देशक आर बाल्की ने जब अर्जुन को अपनी आगामी फिल्म के लिए चुना, तो अभिनेता ने भी अपने किरदार को जीवंत करने का मन बना लिया।

आपको बता दें कि बाल्की की फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर और करीना कपूर पति -पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अर्जुन एक ऐसे एमबीए ग्रेजुएट युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी करियर ऑरिएंटेड पत्नी के लिए हाउस हज़्बैंड बन जाता है। अर्जुन ने अपने किरदार में जान डालने के लिए घंटों सब्ज़ी -फलों को काटने और छीलने में बिताया। यहां तक ​​कि अर्जुन ने कुकिंग क्लास में दाखिला भी लिया। सेट पर अर्जुन ने देसी स्टाइल से रोस्ट चिकन पकाया, जिसका स्वाद सेट पर मौजूद सभी लोगों ने चखा।

इसके अलावा अर्जुन को लेबनीज़ फूड बेहद पसंद है, सो उन्होंने सेट पर लेबनीज़ फूड भी बनाया, जिसका ज़ायका पूरी फिल्म यूनिट ने उठाया। यहां तक ​​कि उन्होंने 'सेवन स्पाइस अरेबिक चिकन' भी बनाया। इसके लिए एक लेबनीज़ रेस्तारां के शेफ को सेट पर बुलाकर बक़ायदा सीखा भी।

इरोज़ इंटरनैशनल और आर बाल्की की यह फिल्म अप्रैल की पहली तारीख़ को रिलीज़ रही है हो। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन मेहमान कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

किरदार से जुदा हूं

अर्जुन 'की एंड का' निभाए अपने किरदार से खु़द को जुदा बताते हैं। हाल ही में हुए एक प्रेस वार्ता में अर्जुन ने कहा कि मेरा किरदार बड़ा होकर पिता की तरह नहीं, बल्कि मां की तरह बनना चाहता है। लेकिन, वह काम करने वाले लोगों का सम्मान करता है। वह आलसी नहीं है, वह आईआईटी से शिक्षित है, लेकिन उसका रास्ता स्पष्ट है।

अर्जुन ने बताया कि फिल्म में यह तथ्य देखना कि पति घर पर है और पत्नी काम कर रही है, इससे अधिक अहम है, इसमें शादी की अवधारणा समझना है।

ट्रेलर डेट की घोषणा

वैसे तो इस फिल्म का मोशन पिक्चर पहले ही जारी हो चुका है, जिसमें करीना, अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आ रही थीं। अब दोनों कलाकारों ने इस फिल्म के ट्रेलर डेट की घोषणा भी सुपर क्यूट अंदाज में की। जारी हुए वीडियो में दोनों स्टार 'की' और 'का' लफ़्ज़ के इस्तेमाल पर मस्ती में लड़ते नजर आ रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि करीना अपने करियर में पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वह कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली औरत के किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में करीना घर की मुखिया हैं और कमाती हैं, जबकि अर्जुन घर संभालते हैं।

संबंधित ख़बरें
आगे 'फितूर' से आगे 'सनम रे'

टिप्पणियाँ