एल ए से आई अर्जुन की 'हाई हील्स'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'की एंड का' का हाल ही में एक गाना रिलीज़ किया गया है, जिसमें अर्जुन लाल रंग की हाई हील्स में थिरकते नज़र आ रहे हैं। आर बाल्की  के निर्देशन में बनी इस फिल्म  में अर्जुन हाउस हज्बैंड की भूमिका में हैं और उनके अपोजिट हैं करीना कपूर। एक अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म  के गाने में अर्जुन को न सिर्फ़ हाई हील्स  की सैंडि‍ल पहनना पड़ा,  बल्कि जबरदस्त  ज़ोरदार ठुमके भी लगाए । हालांकि की अर्जुन के ये स्पेशल अमेरिका के लॉस एंजिल्स से मंगाए गए हैं।

आर बाल्की  की फिल्म 'की एंड का' में रेड हील्स पहने अभिनेता अर्जुन कपूर
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की की फिल्म में कुछ अलग हटकर देखने की उम्मीद की जा सकती है। अनकन्वेंशनल प्लॉट पर दिलचस्प स्टारकास्ट के साथ 'की एंड का' नाम की फिल्म  बनाई। इसमें उम्र में बड़ी करीना कपूर अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आ रही हैं। इस फिल्म ने पहले से ही लोगों को अपनी और आकर्षित कर लिया है । 

लेकिन बाल्की ने अपनी फिल्म की सारे पत्ते नहीं  खोले। अर्जुन और बाल्की ने कुछ दिन पहले दर्शकों को एक नया सरप्राइज दिया। फिल्म के हालिया रिलीज़ गाने ' हाई हील्स' में अर्जुन लाल रंग के स्टॅलिटो पर ठुमके लगते दिखाई दे रहे हैं।  आप इस गाने को सुनने के लिए यहां क्लिक करें। 

'हाई हील्स' में अर्जुन पूरे  तीन मिनट तक नाचते दिख रहे हैं।  लेकिन इस तीन मिनट के गाने के लिए अर्जुन को काफी तैयारियां करनी पड़ी। सूत्रों की माने तो अभिनेता इन हील्स को पहन कर तकरीबन एक सप्ताह तक चले और गाने की रिहर्सल भी किया। इस गाने की शूटिंग पूरे सात घंटे चली, और अर्जुन लगातार साथ घंटे तक इन हील्स को पहन कर शूटिंग करते रहे। 

अब अर्जुन के लिए सही स्टॅलिटो की तलाश भी कम  टेढ़ी खीर नहीं थी । इस मुहीम पर भी स्टाइलिस्ट ने पूरा दमखम लगाया।काफी मशक्क़त के बाद अर्जुन की सही हील्स भी मिल गए।

सूत्रों कहना है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के पैरों का अकार अलग होता है। ऐसे में पुरुषों के लिए हील्स की तलाश मुश्किल काम था। अब औसत हील्स अर्जुन के पैरों में नहीं आ सकते, इसलिए उनके लिए लॉस  एंजिल्स से एक जोड़ी हील्स की मंगाई गई। लेकिन जो हील्स मंगाए गए, वो साइज में थोड़े बड़े थे, जिन्हें बाद में अर्जुन के पैरों के नाम का बनाया गया । 

 सराहनीय बात तो यह है कि अर्जुन ने न सिर्फ चार इंच लम्बी हील की सैंडल्स पहनें, बल्कि जोरदार डांस भी किया। लेकिन इस अनुभव के बाद वाकई अर्जुन के मन में महिलाओं के लिए थोड़ी और इज़्ज़त बाद जाएगी। 

अपने इस अनंभव के बारे में अर्जुन कहते हैं कि हील्स पहन कर चलन बहुत मुश्किल काम है और हील्स पहन कर नाचना तो घातक है। महिलाओं के लिए मेरे मन में और आदर बढ़ गया है। इन सब के अलावा मुझे लगता है कि मैंने एक नया फैशन ट्रेंड शुरू कर दिया है। स्टॅलिटो में डांस करने वाला पहल अभिनेता बन गया हूं, मैंने एक उदहारण पेश किया है। 

हील्स में पहुंचे 

अर्जुन कपूर अपने नए नवेले रेड स्टॅलिटो को पहन कर सिने अवार्ड 2016 के रेड कार्पेट पर भी चले। फिर क्या था लोगों का ध्यान उनकी और आना ही था और हुआ भी वही। जब मीडिया ने अर्जुन से इसके बारे में पूछा, तो वे झट से बोले, 'मुझे अपने नए गाने हाई हील्स पर परफॉर्म करना है, तो सोचा क्यों न पहनकर ही चलूं। अब तो आदत हो गई है और इसका उसे टू भी हो गया हूं'। इतना कहने के बाद अर्जुन ने मीडिया कर्मियों के कैमरे के सामने कुछ डांस स्टेप्स भी कर के दिखाए। 

यह गाना हनी सिंह के गाने 'हाई-हील' का नया वर्जन है। इस बार इसमें बॉलीवुड का तड़का लगा हुआ है। अबकी हनी सिंह के अलावा इसमें बेबी डॉल फेम मीत ब्रदर्स भी गाते हुए सुने जा रहे हैं। इसमें मुख्य आवाज जज धामी और अदिती शर्मा की है।

संबंधित ख़बरें
आगे संजय दत्त की 'ख़ास' रिहाई