बॉबी डार्लिंग बनी भोपाल की बहू

बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के बिजनेस मैन रमणीक शर्मा से शादी कर ली है। मीडिया में चल रही ख़बरों की मानें तो रमणीक से बॉबी ने 11 फरवरी को गुपचुप तरीके से भाेपाल में ही शादी रचाई है। कहा जा रहा है कि बॉबी से रमणकी 15 साल छोटे हैं। इससे पहले बॉबी अभिनेता अंकित शर्मा के संग अफेयर में थी। अंकित के साथ अपनी सेल्फी भी बॉबी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाला था, लेकिन रमणीक के साथ एक भी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है।

बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के बिजनेस मैन से रचाई शादी
मुंबई। बॉबी डार्लिंग  के अपने बॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा से शादी करने की ख़बरें आ रही हैं। एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो बॉबी ने भोपाल के बिजनेस मैन रमणीक शर्मा से गुपचुप तरीके से 11 फरवरी को शादी कर ली।

आपको बता दें कि रमणीक बॉबी से पूरे 15 साल छोटे हैं। फिलहाल यह दोनों अभी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित एक  फ्लैट में रह रहे हैं। शादी की बात पर फिलहाल बॉबी की तरफ से कोई भी  प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। 

करीबी ही हुए शामिल 

इस शादी समारोह में दोनों के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।  8 फरवरी को एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर में शादी हुई और 11 फरवरी को भोपाल के कमला पार्क नगर निगम कार्यालय में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

रमणीक शर्मा भोपाल में एक सिनेप्लेक्स चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बॉबी डार्लिंग ऊर्फ पंकज शर्मा ने अब अपना बदलकर पाखी रख लिया है।  बॉबी ट्रांसवुमन हैं। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने सेक्स चेंज कराया था। 

टल गई थी शादी

इससे पहले बॉबी और रमणीक नवंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन किसी कारण तारीख टालनी पड़ी। रमणीक और बॉबी डार्लिंग राजधानी के कोलार में एक फ्लैट में रह रहे हैं। यह फ्लैट उन्होंने हाल ही में खरीदा है। दोनों तकरीबन एक साल से अफेयर में थे।

दोनों की उम्र में भी काफी फासला है, जहां बॉबी डार्लिंग 43 साल की हैं, वहीं रमणीक 28 साल के हैं। पंकज शर्मा को बॉलीवुड में बॉबी डार्लिंग के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल 2010 में सेक्स चेंज करवाया था और ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी भी कराई थी।

बॉबी के नाम है रिकॉर्ड

बॉबी का असली नाम पंकज शर्मा है। वे दिल्ली की रहने वाली हैं। बॉलीवुड में आने के बाद वे बॉबी के नाम से फेमस हुई हैं। बॉबी ने 23 साल की उम्र तक 18 किरदार गे कैरेक्टर के रूप में निभाए थे। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। बॉबी बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। 

लंबी है  अफेयर की लिस्ट

बॉबी डार्लिंग का बॉलीवुड में कई लोगों से अफेयर रह चुका है। पिछले कुछ महीनों तक वे एक्टर अमित शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन महीने भर में उनका ब्रेक अप हो गया। बॉबी डार्लिंग के अनुसार, अब उन्हें सच्चा जीवन साथी मिल गया है और अपना घर बसाने जा रही हैं।

संबंधित ख़बरें