प्रियंका होंगी 'ऑस्कर' अवॉर्ड्स में

हर बार कुछ नया कर गुजरती हैं प्रियंका चोपड़ा और यही उन्हें बाक़ी अभिनेत्रियों से अलग खड़ा करता है। हाल ही में रिलीज फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए तारीफ बटोर रही अदाकारा ने अपनी आगामी फिल्म 'जय गंगाजल' के ट्रेलर से लोगों को प्रभावित कर दिया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी वे अपने व्यक्तित्व की धमक छोड़ने में कामयाब रही है। अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में बेहतरीन अदाकारी के बाद 'पीपुल्स चॉइस' अवॉर्ड से नवाज़ी गईं, तो कुछ दिनों में उनके मशहूर टीवी सीरीज 'बेवॉच' पर बन रही फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार होने की खबरे सूर्खियों में रहीं। अब परदेश से आ रही ताज़ा खबर के मुताबिक प्रियंका 'ऑस्कर' अवॉर्ड में प्रजेंटेटर की भूमिका में दिखाई देंगी।

प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड में प्रजेंटेटर की भूमिका में दिखाई देंगी।
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इस बार 'ऑस्कर' अवॉर्ड्स की प्रजेंटेटर की भूमिका में नज़र आएंगी। ऑस्कर का आयोजन करने वाली अकादमी ने ट्विटर पर विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

ग़ौरलतब है कि हाल ही में हुए हॉलीवुड के 'शिथिलता अवॉर्ड्स' में भी प्रियंका बतौर प्रेजेंटर नजर आई थीं।
89वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवॉर्ड्स) 29 फरवरी को होने वाले है। अकादमी के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी की दी गई।

अकादमी के डेविड हिल और रेगीनाल्ड हुडलिन ने 89वें अकादमी पुरस्कार में शामिल होने वाले प्रेज़ेंटर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें जुलियन मूर, स्टीव केरल, क्वींसी जोंस, ओलिविया मून, जेसन सेगल, रीस विदरस्पून, चार्लीज थेरॉन के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम भी है । 

इन टॉप एक्टर्स के साथ अपना नाम देख कर प्रियंका बहुत खुश हैं। शो के होस्ट कॉमेडियन क्रिस रॉक होंगे जो सबका मनोरंजन करेंगे।

प्रियंका ने अपनी खुशी ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'Looking forward @ The Academy!! This will be an insaaaane night!'

बता दें कि अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में बेहतरीन अदाकारी के लिए ही उन्हें अमेरिका का 'पीपल्स चॉइस अवार्ड' भी दिया गया है, जिसमें उन्होंने एफबीआई ट्रेनी एलेक्स पारिश का रोल निभाया है। 

फिलहाल प्रियंका इस शो के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं और हाल ही में वह एक और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड एसएजी में भी नज़र आईं थीं। भारत में उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को काफी पसंद किया गया है। 

प्रियंका को जिसके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया.उनकी अगली फिल्म 'जय गंगाजल' है जिसमें वह पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रही है।

संबंधित समाचार
आगे माइक टाइसन देखना चाहते हैं 'साला खडूस'