'बेवॉच' में विलेन बनेंगी प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका इन दिनों देश के साथ विदेश में भी अपने परचम को लहराने के लिए कमर कस चुकी हैं। अमेरिकी शो 'क्वांटिको' के लिए वाहवाही बटोर चुकी अदाकारा जल्दी ही हॉलीवुड फिल्म में विलेन के रूप में नज़र आ सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'द रॉक' यानी ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी होंगे।

priyanka chopra suits up for baywatch movie to play villain
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी हैं। हाल ही में उन्हें 'क्वांटिको' के लिए पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

लेकिन अब अमेरिकी धारावाहिकों से एक कदम और आगे बढ़ाने को तैयार चुकी हैं हो। जल्द ही वे हॉलीवुड फिल्म में खलनायिका की भूमिका निभाते दिख सकती हैं। 33 वर्षीय अभिनेत्री 'बेवॉच' नाम की फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, अभी बातचीत ही हो रही है।

अंग्रेजी वेबसाइट द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार 'बेवॉच 1990 के दशक की एक सीरीज पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन सेथ गॉर्डन रहे हैं।

फिल्म और 'क्वांटिको' की शूटिंग के समय के बीच टकराव को दूर करने के लिए काम किया जाना अभी बाकी है। यदि प्रियंका इस फिल्म में काम करने के लिए करार कर लेती हैं, तो वह फिल्म की कहानी में खलनायिका की भूमिका निभाएंगी।

ग़ौरतलब है कि प्रियंका 'क्वांटिको' में एक एफबीआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। यह प्रियंका का पहला इंटरनेशनल शो है। इस शो में प्रियंका का बोल्ड अवतार काफी सुर्खियां बटोर चुका है।

साथ काफी जगहों पर वह स्टंट करती हुई भी नजर आ रही हैं। इस शो को भारत में जितना पसंद किया जा रहा है, उतनी ही इसे अमेरिका में भी सरहाना हासिल रही है हो। प्रियंका का यह शो उनके करियर को बदलने में काफी मददगार साबित रहा है हो। इस शो के कारण प्रियंका के न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

संबंधित ख़बरें