रणवीर कहेंगे 'माय नेम इज़ लखन' ?

सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम लखन' के रीमेक बनने के कयास काफी समय से लगाया जा रहा था। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह ब्लाॅकबस्टर फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनेगी और इसे रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी असमंजस था, लेकिन ताज़ा हालात रणवीर सिंह के नाम की पुष्टि करते हैं। रणवीर कनाडा जाने से पहले रोहित शेट्टी के ऑफिस में स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए गए हुए थे। वैसे, रणवीर के दोनों हाथों में लड्डू ही लड्डू नज़र आ रहे हैं। एक तरफ आदित्य चोपड़ा की 'बेफिक्रे', तो दूसरी ओर रोहित शेट्टी की 'राम लखन' रीमेक और इसके अलावा हाल ही में अपनी बॉयोग्राफी लॉन्च करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी बॉयोपिक के लिए रणवीर सिंह का ही नाम सुझाया है। 

रणवीर सिंह 'राम लखन'  के रीमेक में लखन बन सकते हैं
मुंबई। साल 1989 में आई सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' का रीमेक करण जौहर के बैनर तले बनने की घोषणा के बाद कलाकारों के नामों को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। ग़ौरतलब है कि 'राम लखन' के रीमेक को रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे।

इस रीमेक में 'लखन' की भूमिका के लिए सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और वरुण धवन के नामों की चर्चा थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह 'लखन' का किरदार निभा सकते हैं। हाल ही में रणवीर, रोहित शेट्टी के दफ्तर भी पहुंचे। कहा जा रहा है कि वो 'राम लखन' की रीमेक के स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में भी मौजूद थे। बस औपचारिक घोषणा बाकी है। लेकिन इससे रणवीर आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग करेंगे।

अब रणवीर फिल्म के लिए फाइनल हो चुके हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके 'राम' कौन बनते हैं। वैसे जब फिल्म के लिए रणवीर फाइनल हो ही चुके हैं तो क्या पता रोहित उनके अपोजिट एक्ट्रेस के तौर पर भी दीपिका को ही चुन लें। क्योंकि 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

फिलहाल वो हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जैंगेर केज' की शूटिंग में बिजी हैं।

रणवीर मेरा किरदार अच्छी तरह निभाएंगे

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यदि उनकी जीवनी पर फिल्म बनती है तो इसमें रणवीर सिंह अच्छा कर सकते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने 19 फरवरी को शत्रुघ्न की जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' का विमोचन किया।

शत्रुघ्न ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी कहानी होगी और लोगों को प्रेरित करेगी। इसमें रोमांस, मनोरंजन और सब कुछ है। अगर मेरी जीवनी पर फिल्म बनती है तो रणवीर सिंह अच्छा कर सकते हैं या मेरे बेटे लव और कुश, जो मेरे जैसे हैं।

शत्रुघ्न की यह जीवनी प्रसिद्ध स्तंभकार व समालोचक भारती एस प्रधान ने लिखा है। उन्होंने सात साल के अध्ययन, 37 साक्षात्कार और सिन्हा परिवार के साथ 200 घंटों से भी अधिक समय की बातचीत के आधार पर यह जीवनी लिखी है।

शत्रुघ्न ने कहा, यह बेहद मनोरंजक किताब है। एक बार जब आप इसे पढऩा शुरू कर देते हैं तो आप इसे बीच में नहीं छोडऩा चाहेंगे। मेरे अधिकांश दोस्तों ने इसे पढऩा शुरू कर दिया है।

संबंधित ख़बरें
आगे सलमान को नहीं चाहिए अवार्ड्स