बिपाशा - करण की शादी 30 अप्रैल को

बीते कई दिनों से बिपाशा बसु और उनके बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की शादी की अटकलें तेज़ हो गई थीं, लेकिन इस जोड़े ने इन अटकलों को सच का जामा पहना दिया। अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साझा स्टेटमेंट जारी अपने फैंस और मीडिया को शादी की तारीख़ बताई साथ ही निजता बनाए रखने की अपील भी की। इससे पहले सुबह ही प्र‍ियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी थी।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कर रहे हैं शादी
मुंबई। इस साल बॉलीवुड में शादियों का दौर है। पहले प्रीति जिंटा ने शादी की, फिर "रंगीला गर्ल" उर्मिला मांतोडकर विवाह बंधन में बंधी। अब बिपाशा बसु अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करेंगी। बिपाशा ने आज इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 30 अप्रैल को मेरे जीवन का बेहद अहम दिन है।

30 अप्रैल को लेंगे फेरे 

करण और बिपाशा ने जॉइंट स्टेटमेंट मीडिया में जारी किया है।इसके अनुसार, "यह खबर शेयर कर हम बेहद खुश हैं। 30 अप्रैल 2016 हमारे लिए बिग डे होगा, जब हम फैमिली और फ्रेंड्स के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे।शादी पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी होगी। उम्मीद है आप हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे। 

प्रियंका ने दी बधाई

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने बिपाशा और करण को ट्विटर पर ही शादी की बधाई दी। बिपाशा के साथ फिल्म 'बरसात' में काम कर चुकी प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपनी दोस्त के लिए काफी खुश हूं। बिपाशा और उसके खूबसूरत दूल्हे को ढेर सारी शुभकामनाएं।

तीसरी पत्नी बनेंगी 

शादी कर के बिपाशा, करण की तीसरी पत्नी बनेंगी। करण सिंह ग्रोवर पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी बार भी उन्होंने टीवी की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को चुना। लेकिन हाल ही में वे जेन‍िफर से भी अलग हो चुके हैं। 

कईयों के साथ जुड़ा बिपाशा का नाम 

साल 2002 में आई फिल्म 'राज' के साथ बिपाशा का नाम डिनो मोरिया के साथ जुड़ा। डिनो से अलग हुईं बिपाशा ने जॉन अब्राहम का हाथ थामा। जॉन-बिपाशा लगभग 10 साल रिलेशनशिप में थे। कपल लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहा। जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा का नाम राणा दग्गुबती और हरमन बावेजा से साथ भी जुड़ा।

ऐसे आए करीब करण-बिपाशा

फिल्म 'अलोन’ के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। फिल्म के रिलीज से अब तक हर पार्टी, हॉलिडे में कपल साथ दिखता है। दोनों का सोशल अकाउंट एक-दूसरे की फोटोज से भरा हुआ है।

संबंधित ख़बरें
आगे सलमान बनेंगे मक्खी, राजा मौली की Eega2 में