प्रियंका को मिलेगा 'दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन' ओर से अवॉर्ड

अपनी अदाकारी के झंडे गाड़ रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की झोली में एक बार फिर 'दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन' का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आ गिरा है। खुद अदाकारा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रियंका को यह पुरस्कार दूसरी बार दिया जा रहा है। 

इससे पहले साल 2011 में 'सात खून माफ' के लिए भी उन्हें पुरस्कार दिया गया था। 147वीं दादासाहेब फाल्के जयंती के अवसर पर प्रियंका को सम्मानित किया जाएगा। 

यह समारोह 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होगा। फिलहाल यह खूसबसूरत अभिनेत्री हॉलीवुड की फिल्म में व्यस्त है। प्रियंका अभी इनरवियर कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट की 'व्हाट इज सेक्सी' सूची में शामिल किया गया है। 

संबंधित ख़बरें
आगे 'बेफिक्रे' में दिखा वाणी - रणवीर का लिपलॉक