'बेफिक्रे' में दिखा वाणी - रणवीर का लिपलॉक

आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बेफिक्रे' में अभ‍िनेत्री वाणी कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह के में लिपलॉप दिखेगा। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया। साथ ही फिल्म के लिए दोनों कलाकार काफी मेहनत कर रहे हैं। स्पेनिश के सीखने के साथ वहां के डांस टैंगो भी सीख रहे हैं।

रणवीर सिंह और वाणी कपूर फिल्म 'बेफिक्रे' में
मुंबई। यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता और निर्देशक आद‍ित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' के फर्स्ट लुक में फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर लिपलॉक करते दिख रहे हैं। इस पोस्टर के जारी होते ही लोगों में फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ गई है।

पेरिस के बैकग्राउंड पर बेस्ड लव स्टोरी है। इसके अलावा सात सालों के बाद आद‍ित्य निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं। उनकी निर्देशित आखिरी फिल्म शाहरुख खान के अभिनय वाली ‘रब ने बना दी जोड़ी' थी।

30 वर्षीय रणवीर ने अपने ट्विटर पेज पर फर्स्ट लुक जारी किया है और लिखा है, ‘आप पहली झलक चाहते थे, आपको मिल गयी. वाणी के साथ बेफिक्रे का फर्स्ट लुक जारी.'

27 वर्षीया वाणी एक टोपी पहने हुए नजर आ रही हैं, जिस पर ‘हू केयर्स मॉन अमोर' लिखा हुआ है। फ्रांसीसी मुहावरे ‘मॉन अमोर' का मतलब ‘मेरा प्यार' होता है।

‘बेफिक्रे- दोज हू डेयर टू लव' नौ दिसंबर को प्रदर्शित होगी। आदित्य पहली बार रणवीर और वाणी को निर्देशित कर रहे हैं।

'टैंगो' सीख रहे हैं रणवीर 

रणवीर सिंह इस फिल्म  के लिए ‘हिपहॉप' और ‘टैंगो' जैसे डांस सीख रहे हैं।  रणवीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म है। कोई कल्पना नहीं कर सकता कि हल्के फुल्के रोमांस के लिए कितनी तैयारी हो रही है, लेकिन ऐसा ही है।

रणवीर आगे कहते हैं कि 'हिपहॉप' और 'टैंगो' जैसे कई डांस थोड़ा बहुत सीख रहा हूं। इस फिल्म में मैं अपना नृत्य कौशल दिखाना चाह रहा हूं। वैसे मैं इसकी घंटो प्रैक्टिस भी करता हूं।

संबंधित ख़बरें
आगे आसान नहीं शाहरुख होना