प्रियंका की मां ने प्रकाश जाजू को कहा 'झूठा'

अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर पर, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दरअसल, प्रकाश ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि प्रियंका ने अपने संघर्ष के दिनों में तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। प्रकाश के इस दावे को मधु चाेपड़ा ने 'झूठ' कहा है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां ने पूर्व मैनेजर पर लगाया झूठ बोलने का अरोप
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुद को एक इंटरनेशनल अदाकरा के रूप में स्थापित कर लिया है। लेकिन उनके पूर्व मैनेजर ने रविवार को ट्विटर पर कहा था कि एक समय प्रियंका काफ़ी कमजोर हुआ करती थीं और अपनी नाकामयाबी से टूटने के बाद वो आत्महत्या जैसा कदम भी उठाने वाली थीं। 

प्रकाया जाजू के इस दावे से प्रियंका की मां बेहद नाराज हैं और उन्होंने ट्विटर पर ही प्रकाश जाजू को जमकर फटकारा। साथ ही उन्हें निहायती झूठा इंसान तक कहा। 

आपको बता दें कि प्रकाश जाजू, प्रियंका चोपड़ा के साल 2000 - 2004 तक मैनेजर रहे। दरअसल, हाल ही मेंे टीवी अदाकारा प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है। इस बारे में ही जाजू ने लिखा कि एक ऐसी ही घटना 2002 में तब हुई थी जब प्रियंका के कथित पूर्व मित्र असीम मर्चेन्ट की मां की मृत्यु हुई थी। पूर्व मैनेजर ने कहा कि 33 वर्षीय ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री मर्चेन्ट की मां के बेहद करीबी थी और उनकी मृत्यु से बेहद व्यथित हो गई थी।

प्रियंका फिलहाल ‘बेवाच’ की लॉस एंजेलिस में शूटिंग कर रही हैं। अभी तक उन्होंने अपने पूर्व मैनेजर दावों के खंडन में कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन उनकी मां मधु ने ट्विटर पर लिखा, ‘वह झूठा है..उसने जेल में समय गुजारा..उसके बूढे पिता और मां ने पीसी के पैरों पर गिरकर माफी मांगी।’

 प्रियंका और जाजू के बीच विवाद होने के बाद अभिनेत्री ने उससे अपने मैनेजर के पद से निकाल दिया। बाद में जाजू ने अभिनेत्री के खिलाफ यह कहते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाया कि प्रियंका ने उसका बकाया नहीं दिया।

बहरहाल, जाजू को आख‍िरकार 67 दिनों की जेल की सजा भुगतनी पड़ी, क्योंकि प्रियंका के पिता अशोक चोपडा ने उसके खिलाफ शिकायत की थी कि वह उनकी पुत्री की निजता में हस्तक्षेप कर रहा है।

संबंधित ख़बरें
                                                                                                 ऋतिक ने 'पोप' मामले पर मांगी माफी पीछे