श्रद्धा कपूर फिर बनेंगी सिंगर

अरे नहीं! श्रद्धा एक्टिंग छोड़कर सिंगिग नहींं करने जा रही हैं, हालांकि वो बहुत अच्छा गाती ज़रूर हैं। दरअसल, श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ में सिंगर का किरदार निभाने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2’ में आरोही नाम की भूमिका निभाई थी।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म रॉक ऑन 2 में गायिका का किरदार निभाएंगी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘आशिकी 2’ में आरोही नाम के किरदार को निभाया था। आरोही फिल्म में गायिका थी और इस किरदार को श्रद्धा ने बखूबी निभाया था। इसके लिए उनकी प्रशंसा भी काफी हुई थी।

अब एक बार फिर वो गायिका के किरदार को ओढ़ने जा रही हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ में श्रद्धा गायिका का किरदार निभाएंगी। ग़ौरतलब है कि इस फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ का इंतज़ार पिछले आठ सालों से था। 

ख़बरियों की माने तो खुद श्रद्धा ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। ‘रॉक ऑन’ के मेकर्स ने श्रद्धा के ‘आशिका-2’ में सिंगर के अभिनय के बाद ही फाइनल कर लिया था। फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ 11 नवंबर 2016 को रिलीज़ होगी। 

‘रॉक ऑन-2’ में ‘रॉक ऑन’ के लगभग सारी स्टारकास्ट एक ही है, बस श्रद्धा कपूर को इस टीम में शामिल किया गया है।

फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, प्राची देसाई और श्रद्धा कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की जोड़ी ने फिल्म का निर्माण किया है. शुजात सौदागर ने फिल्म का निर्देशन किया है, तो शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है।

संबंधित ख़बरें
आगे विवेक ओबेरॉय 'पावर प्ले' में दिखाएंगे ‘ग्रे शेड’