रणवीर सिंह ने आलिया के लिए बनाया फनी वीडियो

अभी कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म की घोषणा की गई है। ज़ोया अख़्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में आलिया-रणवीर की जोड़ी बनेगी। रणवीर ने इसकी खुशी सोशल मीडिया पर आकर जाहिर की है। उन्होंने आलिय भट्ट की तारीफ करते हुए एक फनी वीडिया बनाया है और उसे ट्विटर पर शेयर भी किया है।

आलिय भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी बनेगी ज़ोया अख़्तर की अगली फिल्म में
मुंबई। फिलहाल फिल्म ‘पद्मावती’ में व्यस्त रणवीर सिंह ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और मज़ेदार बात यह है कि यह वीडियो दीपिका के लिए नहीं, बल्कि आलिया भट्ट के लिए है। 

बता दें कि बीते दिनों ही ज़ोया अख़्तर ने अपनी अगली फिल्म ‘गली बॉय’ के लीड पेयर की घोषणा की थी। ज़ोया की फिल्म में आलिया और रणवीर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इस बात से खुश रणवीर ने यह फनी वीडियो पोस्ट किया है। 

आलिया और रणवीर पहले भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। हालांकि, वो फिल्म न होकर एक विज्ञापन था। इस बार दोनों एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर्स की है, जिसमें रणवीर रैपर की भूमिका में होंगे। 

‘गली बॉय’ नाम की इस फिल्म को फरहान अख़्तर और रितेश सिद्धवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ज़ोया के हाल ही लॉन्च हुए बैनर ‘टाइगर बेबी’ मिलकर इसका निर्माण करेंगे। 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी। बीते कुछ समय से इस फिल्म की चर्चा थी और साथ ही इसके कास्ट को लेकर अटकलों का बाज़ार भी गर्म था। इन अटकलों पर बुधवार को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिका पुष्टि करके विराम दे दिया। 
इस फिल्म को लेकर हुई आधिकारिक पुष्टि के बाद रणवीर ने झट से एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में रणवीर एक बुजुर्ग की तरह दिख रहे हैं। वो अपने वीडियो में कह रहे हैं कि आलिय भट्टा, सो क्यूट। मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं। मैंने उनकी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ देखी है, जो एक पारिवारिक फिल्म है। मैंने ‘उड़ता पंजाब’ भी देखी और मैंने ‘डियर ज़िंदगी’ भी देखी, जिसमें शाहरुख खान भी हैं। ऑल द बेस्ट। रणवीर यहीं नहीं थमे उन्होंने आलिया से एक और फिल्म करने की गुजारिश भी कर दी। 
वैसे रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो इस तरह के फनी वीडियोज़ अपलोड करते ही रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के क्लाइमेक्स सीन में फिल्माये गए ट्रेन सीन का भी एक वीडियो बनाया और उसे ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर के साथ कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य भी नज़र आ रहे हैं। 

फिलहाल रणवीर जहां संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 17 नवंबर 2017 को रिलीज़ होनी है। वहीं आलिया शशांक खेतान के निर्देशन में बनी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी। यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है। 

संबंधित ख़बरें