अक्षय खन्ना का अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन- बोनी कपूर

अक्षय खन्ना, बोनी कपूर निर्मित फिल्म ‘मॉम’ में नकारात्मक भूमिका में नज़र आने वाले हैं। अक्षय के बारे में बात करते हुए निर्माता बोनी ने कहा कि फिल्म में अक्षय ने अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें कि अक्षय का आखिरी रिलीज़ फिल्म ‘ढिशूम’ थी और इसमें भी अक्षय ने नकारात्मक किरदार ही निभाया था। 

अक्षय खन्ना फिल्म मॉम में करेंगे नेगेटिव रोल
मुंबई। यूं तो पहले अभिनेता अक्षय कपूर अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, लेकिन अबकी बार कपूर खानदान के दूसरे सदस्य के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।

बोनी कपूर निर्मित और श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ में अक्षय खन्ना नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय नेगेटिव कैरेक्टर में होंगे। अक्षय के प्रदर्शन से निर्माता बोनी कपूर ख़ासे खुश हैं। 

अक्षय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अक्षय असल में कमबैक करेंगे। वो एक ख़ास भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने इस किरदार के साथ न्याय किया है। यह अक्षय के करियर का बेहतरीन प्रदर्शन कहा जाएगा। 

ग़ौरतलब है कि अक्षय ने बोनी के भाई अभिनेता अनिल के साथ कई फिल्में की हैं। इस बारे में बोनी ने कहा कि हम अक्सर मिला करते थे। तब मैं सोचता था कि वो स्क्रीन पर कितने नेचुरल नज़र आते हैं और अभी भी वो उतने ही सरल हैं। 

अक्षय के प्रोफेशनल रवैये के बारे में बात करते हुए बोनी ने कहा कि वो हमेश शूटिंग के लिए समय पर आते थे और हर बार अपनी क्षमताओं से ज़्यादा ही दिया। 

वहीं अक्षय ने फिल्म ‘मॉम’ के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म मेरे लिए मील का पत्थर है। इस फिल्म में श्रीदेवी और नवाज़ जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम कर रहा हूं। यह एक तगड़ी स्क्रिप्ट है। मैं अपने आप को सम्मानित सा महसूस कर रहा हूं। 

बता दें कि ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर मिलकर इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। रवी उदयवार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीदेवी, अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी खास भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। 

संबंधित ख़बरें