पापा सैफ अली खान की कॉपी लग रहे हैं तैमूर

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लग रहा है कि तैमूर अपने पापा सैफ अली खान की कॉपी हैं। सफेद कुर्ते पायजामे में तैमूर की तस्वीर वाकई बहुत खूबसूरत है। 

सैफ अली खान की कॉपी हैं तैमूर अली खान
मुबई। अदाकार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर ही अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गाहे-बगाहे उनकी आती तस्वीरों से साबित होता है कि यूं हू नहीं तैमूर बी-टाउन के क्यूटेस्ट किड का ख़िताब मिला है।

हाल ही नन्हें तैमूर की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में बैठे हैं। उनका नवाबी अंदाज़ बहुत ही प्यारा लग रहा है। तैमूर इस तस्वीर में बिलकुल अपने पापा अभिनेता सैफ अली खान की तरह नज़र आ रहे हैं।
A post shared by DDN (@dailydosenetwork) on

हालांकि, कुछ दिनों पहले करीना ने कहा था कि तैमूर मेरा और सैफ का परफेक्ट मिक्स है। इसके साथ ही करीना ने यह भी बताया था कि तैमूर के लुक्स को लेकर अक्सर मैं और सैफ बहस करते हैं। 

करीना ने कहा कि सैफ का कहना है कि तैमूर 'पटौदी' ज्यादा लगता है, जबकि मेरा कहना है कि उसमें 'कपूर' ज्यादा दिखता है। मुझे तैमूर मेरे पापा की तरह दिखता है। उसकी आंखे करिश्मा और पापा की तरह हैं। 

ख़ैर, अब तैमूर बड़े होकर चाहें जिसकी तरह ही दिखें। फिलहाल तो वो अपने पापा सैफ की कार्बन कॉपी लग रहे हैं। 

वैसे अक्सर तैमूर कैजुअल लुक में नजर आते हैं। वह अपनी नैनी के साथ अक्सर दिखाई देते हैं। कुछ दिनों पहले ही तैमूर को उनकी नैनी लेकर बाहर दिखी थीं। नैनी ने गोदी में तैमूर के साथ उनके कुछ खिलौने थाम रखे थे।ग़ौरतलब है कि करीना ने 20 दिसंबर 2016 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में तैमूर को जन्म दिया था।