तैमूर अली खान को लेकर रणबीर कपूर ने जताई अपनी इच्छा

रणबीर कपूर ने अपने भांजे तैमूर अली खान को लेकर अपनी ख़्वाहिश जाहिर की है। वो चाहते हैं कि उनकी बहन अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान का बेटा भी फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करे। साथ ही रणबीर ने तैमूर को अपने जेनरेशन का क्यूटेस्ट स्टार किड भी करार दिया। 

रणबीर चाहते हैं कि तैमूर जल्दी से बड़े हो जाएं और फिल्म इंडस्ट्री जॉइन कर लें।
मुंबई। इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान पत्रकारों ने रणबीर से उनकी कज़िन अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को लेकर भी सवाल किया।

तैमूर को लेकर किए गए सवालों पर उत्साहित होकर मामा रणबीर ने कई बातें बड़ी साफगोई से कीं। साथ ही तैमूर को लेकर अपनी इच्छा भी जताई। रणबीर ने कहा कि वो चाहते हैं कि तैमूर भी अपने माता-पिता की तरप फिल्म इंडस्ट्री को जॉइन करे। 

रणबीर ने आगे बताया कि उन्होंने तैमूर को उसके जन्म के तीन महीने बाद देखा था और उस वक़्त उन्हों तैमूर जिस तरह नज़र आए थे, आज वो उससे बिलकुल अलग दिखाई देते हैं। 

रणबीर ने कहा कि आज उसकी तस्वीरें जब इंटरनेट पर देखता हूं, तो उसके लुक्स को देख कर दंग रह जाता हूं। उन्होंने तो तैमूर को लेकर दावा करते हुए कहा उन्हें लग रहा है कि तैमूर अपनी जनरेशन के सबसे क्यूटेस्ट स्टार होगा। 

तैमूर को लेकर रणबीर ने कहा कि वो अपने माता-पिता दोनों का नाम रोशन करेगा। 

ग़ौरतलब है कि तैमूल जल्दी ही अपनी मां करीना कपूर खान के साथ अपने पहले इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने वाले हैं। दरअसल, करीना एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए विदेश जा रही हैं और उन्होंने तय किया है कि इस ट्रिप पर उनके साथ तैमूर भी जाएगा।

संबंधित ख़बरें