इस डर से सलमान खान नहीं रचा रहे ब्याह

52 वर्षीय अभिनेता सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं, लेकिन शादी न करने की एक ख़ास वजह है, जिसे खुलासा खुद सलमान ने किया। एक समारोह में सलमान ने शादी न करने की वजह बताई। अब शादी भले ही न किया हो सलमान ने, लेकिन प्यार तो कई मर्तबा हो गया है। फिर आइए जानते हैं, किस कारण सलमान नहीं रचा रहे हैं ब्याह।

सलमान खान ने बताया कि आखिर वो किस डर की वजह से शादी नहीं कर रहे हैं।
मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने एक इवेंट में खुद से जुड़े एक सवाल का दिलचस्प जवाब दिया। दरअसल, जब भी सलमान मीडिया के सामने आते हैं, उनसे एक ही सवाल किया जाता है कि आखिर वो अब तक कुंवारे क्यों हैं?...कब आएगी सलमान की दुल्हनियां?...

इस बार इन सभी सवालों का जवाब सलमान ने खुद दिया है। सलमान ने कहा कि इन दिनों शादी काफी बड़ी चीज़ बन चुकी है। शादी करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ते हैं और मैं उसे अफॉर्ड नहीं कर सकता। यही वजह है कि मैं अब तक सिंगल हूं।

वैसे, तो सलमान के नाम तकरीबन आधा दर्जन सुंदरियों से जुड़ चुका है। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ़ के नाम के चर्चे सबसे ज्यादा रहे। फिलहाल सलमान का नाम रोमानियन मॉडल, सिंगर यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, न सलमान ने और ना ही यूलिया ने कभी इन बातों पर कोई रिएक्शन दिया है।

सलमान और शादी

सलमान खान जब भी कभी किसी इवेंट में आते हैं, उनसे उनकी शादी का सवाल पूछना तो जैसे रस्म अदायगी हो गई है। सलमान भी इस सवाल को खूब एजॉय करते हैं। साल 2016 में फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे शादी का सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि वो तो शादी करने के लिए मरे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा था, ‘प्यार के मामले में मैं काफी अनलकी रहा हूं, लेकिन लोगों की नज़रों में मेरी इमेज ही गलत बनी हुई है। मैं तो शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं, लेकिन दूसरी पार्टी के राजी होने का इंतज़ार कर रहा हूं।’

सलमान की ज़िंदगी में एक मौक़ा ऐसा भी आया, जब शादी की तारीख तक तय हो चुकी थी, लेकिन ऐन मौक़े पर दुल्हन ने ही शादी से इंकार कर दिया।

इस वाकये का खुलासा जासिम खान की बुक ‘बीइंग सलमान’ में किया गया है। संगीता ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने की बात कही थी।

संगीता ने कहा था कि 27 मई 1994 के दिन को सलमान ने हमारी शादी के लिए चुना था। उनके परिवार की मंजूरी तो मिल गई थी, लेकिन मेरा परिवार हिचकिचा रहा था। फिर शादी से एक महीने पहले मैंने सलमान का पीछा करना शुरू किया, तो पाया कि वो न तो शादी के लायक हैं और ना ही बॉयफ्रेंड बनाने के काबिल हैं। बहुत इमोशनली, ट्रॉमेटिक और टेरिबल एक्सपीरियंस था।

उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट पर ग़ौर करेंगे, तो पाएंगे कि संगीता से शादी तय होने के बाद सलमान की नज़दीकियां सोमी अली से बढ़ गई थीं। लिहाजा संगीता ने सलमान से शादी तोड़ कर खुद को अलग कर लिया।

सलमान के अफेयर

सलमान के साथ अक्सर ऐसा होता रहा है कि जब वो किस एक के साथ इश्क़ में गिरफ्तार रहे हैं, तो दूसरी लड़की उनके दिल पर दस्तक देती है। सबसे पहले सलमान की ज़िंदगी में शाहीन बानू आईं। शाहीन होटल सी-रॉक की रेग्युलर मेम्बर थीं। वहां सलमान और शाहीन साथ जाया करते थे। इसी होटल में संगीता भी आया करती थी। तब संगीता अपने बॉयफ्रेंड बिन्जू अली से ब्रेकअप के कारण दुखी रहा करती थीं और अपने लिए सहारा तलाश रही थीं।

इसी दौरान सलमान और संगीता की पहचान बढ़ी और फिर दोस्ती, दोस्ती से होते हुए यह रिश्ता प्यार तक पहुंच गया। बता दें सलमान और संगीता की उम्र में 6 महीने का अंतर है।

जब शाहीन को लगा कि सलमान और संगीता में नज़दीकिया बढ़ रही हैं, तो शाहीन ने खुद को सलमान से अलग कर लिया। शाहीन, सायरा बानू के भाई की बेटी हैं और उन्होंने सुमित सहगल से शादी कर ली। सुमित और शाहीन की बेटी सायेशा हैं, जिन्होंने फिल्म ‘शिवाय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है।

अब जब सलमान पूरी तरह से संगीता के प्यार में थे, तो उनकी ज़िंदगी में सोमी अली आईं। फिर संगीता से अलग होकर सोमी के प्यार में गिरफ्तार हुए, तो ऐश्वर्या ने दस्तक दी। अब ऐश्वर्या राय से शादी के सपने संजो ही रहे थे कि ऐश्वर्या और उनके बीच दूरियां बढ़ीं।
ख़ैर, सलमान की ज़िंदगी में प्यार ने तो बहुत बार दस्तक दी है, लेकिन वो शादी तक पहुंच नहीं पाई। कटरीना कैफ से भी सलमान शादी करना चाहते थे, लेकिन वो रणबीर कपूर की गली चलती बनी। हालांकि, ब्रेकअप के बाद वापसी तो हुई है, लेकिन शादी शायद अब मुमकिन न हो, क्योंकि सलमान की ज़िंदगी में यूलिया आ चुकी हैं।

पर्सलन फ्रंट पर शादी-शादी चल रही है, तो प्रोफेशलन में फिलहाल सलमान ‘रेस 3’ में व्यस्त हैं। इसके अलावा फिल्म ‘भारत’ की तैयारियां और अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च करने में जुटे हुए हैं।

संबंधित ख़बरें

आगे Bramhastra : रणबीर-आलिया ने शुरू की शूटिंग