रणवीर सिंह हैं ‘टूटू’, तो आलिया भट्ट हैं ‘लूलू’

इन दिनों अपने कंधे के चोट से बेहाल रणवीर सिंह को फिल्म ‘गली बॉय’ की को-स्टार आलिया भट्ट ने नया नाम दिया, तो रणवीर भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी आलिया को लगे हाथ नया निकनेम दे दिया। कंधे के चोट के चलते रणवीर सिंह आईपीएल नें परफॉर्म नहीं कर पाएंगे, लेकिन अपने स्वास्थ लाभ की जानकारी ट्वीट करके दे रहे हैं। 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं लूलू और टूट

मुंबई। ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में व्यस्त रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने एक-दूजे तो नए निकनेम दिए हैं। यह निकनेम बेहद प्यारे हैं। जहां आलिया ने रणवीर को ‘टूटू’ नाम दिया है, वहीं रणवीर ने आलिया को ‘लूलू’ निकनेम दिया है। 

ग़ौरतलब है कि एक फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर सिंह के कंधे में चोट आ गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की हिदायत दी थी। इसी चोट के चलते रणवीर आईपीएल में भी परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। पहले ख़बरें थीं कि इस परफॉर्मेंस के लिए रणवीर अच्छी खासी रकम वसूल रहे हैं। लेकिन अब वो परफॉर्मेंस ऋतिक रोशन की झोली में जा गिरा है। 

फिलहाल आराम करने के साथ रणवीर फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए डबिंग भी कर रहे हैं। साथ ही अपने स्वास्थ को लेकर हर जानकारी अपने प्रशंसकों से भी बांट रहे हैं। हाल में उन्होंने अपनी चोट को लेकर ट्वीट किया, ‘मेरे लिए दुआ करने के लिए सभी को धन्यवाद। मैं अच्छा हूं। मैं पहले से और स्ट्रॉन्ग होकर वापस आऊंगा। आप सभी को प्यार।’



इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रणवीर की ‘गली बॉय’ को-स्टार आलिया भट्ट ने लिखा, ‘आपके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं टूटू।’



आलिया के इस मज़ेदार ट्वीट का रणवीर ने भी दिलचस्प अंदाज़ में जवाब दिया। रणवीर ने लिखा, ‘शुक्रिया लूलू’।



इनके ट्वीट पढ़कर कुछ हो न हो, चेहरे पर मुस्कान ज़रूर आ गई होगी। साथ ही इन दोनों के यह क्यूट निकनेम से इनके बीच की कैमिस्ट्री का भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 

बता दें कि ‘गली बॉय’ के अलावा रणवीर की किट्टी में रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ और कबीर खान की 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वहीं आलिया की अगली रिलीज़ मेघना गुलज़ार की ‘राज़ी’ है। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग से हाल में लौटी हैं।

संबंधित ख़बरें