दीपिका-रणवीर इस साल नहीं करेंगे शादी

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस साल दीपिका पादुकोण के साथ शादी नहीं करेंगे, क्योंकि दोनों ही काफी व्यस्त हैं। रणवीर के इस स्टेटमेंट के बाद शादी की अटकलों पर तो लगाम लग गई है, लेकिन दोनों के रिश्तों की आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है।

इस साल शादी नहीं करेंगे

मुंबई। बॉलीवुड में सितारे अपने रिश्तों काफी छुपाते हैं। भले ही दोनों सितारे प्यार में गिरफ्तार हों, और मीडिया के सामने उनकी कैमिस्ट्री भी साफ नज़र आ जाती है, लेकिन इनके मुंह से हमेशा ‘अच्छे दोस्त’ ही सुनने को मिलता है। 

ख़ैर, ऐसा ही एक जोड़ी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का। इन दोनों का ‘ख़ास’ रिश्ता दिखाई सबको देता है और बातें भी काफी होती हैं, लेकिन अभी तक दोनों ही सितारों ने अपने ‘कपल’ होने की बात को कबूला नहीं किया है। 

हालांकि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद से दोनों सितारों की शादी की अटकलों ने जोर भी पकड़ा है। यहां तक कि दीपिका, रणवीर की मम्मी और बहन के साथ शॉपिंग करते हुए भी स्पॉट हो चुकी हैं। लगातार आ रही इन ख़बरों के बाद आखिरकार रणवीर ने दीपिका को लेकर कुछ कह ही दिया है। 

हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि इनकी शादी को लेकर जो भी ख़बरें चल रही हैं, वो सिर्फ अफवाह हैं। रणवीर ने तो अपने इंटरव्यू में यह भी कहा कि दीपिका से शादी की ख़बर को वो छुपा कर नहीं रखेंगे, बल्कि छत पर चढ़ कर चिल्ला-चिल्ला कर इसका ऐलान करेंगे। मौजूदा स्थिति को लेकर रणवीर ने कहा कि इस साल वो और दीपिका दोनों ही काफी व्यस्त हैं, तो लिहाजा इस साल शादी नहीं होगी। 

रणवीर ने आगे कहा कि हम दोनों की व्यस्ताओं के साथ दीपिका का स्वास्थ भी ठीक नहीं है। इन दिनों वो बैकपैन से जूझ रही हैं। फिलहाल इसके इलाज पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। बता दें हाल ही दीपिका पीठ पर पट्टी बांधे नज़र आई थीं। 

चलिए, रणवीर ने इस साल शादी की बात को तो नकार दिया, लेकिन उन्होंने अपने और दीपिका के ‘ख़ास’ रिश्ते पर मुहर ज़रूर लगा दी है।

संबंधित ख़बरें