ब्याह के बाद विदेश में बसेंगी सोनम कपूर?

अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर के शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। सोनम, आनंद आहूजा के साथ अपना घर बसाने जा रही हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो सोनम ब्याह के बाद विदेश में बसने वाली हैं। दरअसल, सोनम के होने वाली पति आनंद ने लंदन में एक फ्लैट खरीदा है, जिसके बाद सोनम के विदेश में बसने की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा है। 

सोनम कपूर की शादी
मुंबई। सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस शादी को लेकर तैयारियां पूरे ज़ोरों पर हैं। पहले इन दोनों की शादी 29 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन अब ख़बरें हैं कि 6-7 मई को यह दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। 

वहीं कहा यह भी जा रहा था कि सोनम डेस्टीनेशन वेडिंग करने वाली हैं, जिस तरह रानी मुखर्जी- आदित्य चोपड़ा और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने किया है। देश में राजस्थान के उदयपुर और विदेश में स्विटज़रलैंड का नाम टॉप वेन्यू में शुमार किया जा रहा था। लेकिन क्योंकि शादी में तकरीबन 150 लोग शामिल होने वाले हैं और उनमें से कई बुजुर्ग लंबे सफर में सहज नहीं है। इसके चलते ही वेन्यू को बदला गया। ख़ैर, बाद में यह साफ हो गया कि सोनम मुंबई में ही आनंद के साथ सात-फेरे लेंगी। 

शादी के बाद सोनम के लंदन सैटल होने की ख़बरें भी हैं। दरअसल, हाल ही सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा ने लंदन के नॉटिंग हिल्स में टू-बेडरूम फ्लैट खरीदा है। इस ख़बर के बाहर आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद और सोनम अब लंदन में ही रहना चाहते हैं। 

मुंबई में फेरे, दिल्ली में रिसेप्शन

सोनम के फेरे मुंबई में होंगे, लेकिन रिसेप्शन दिल्ली में होना है। दरअसल, आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं, जिसकी वजह से दिल्ली में ही रिसेप्शन किया जा रहा है। वैसे, यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में भी रिसेप्शन होगा। 

सोनम की शादी बांद्रा या फिर जुहू के किसी बड़े होटल में हो सकती है। शादी का निमंत्रण दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और रणबीर कपूर को भेजा जा चुका है। वहीं सोनम के संगीत सेरेमनी की तैयारी कपूर रेसीडेंस में शुरू हो चुकी है। कॉरियोग्राफर फराह खान संगीत सेरेमनी को कॉरियोग्राफ कर रही हैं। सोनम के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर स्पेशल परफॉर्मेंस करेंगे। साथ ही उनके कज़िन भी स्पेशल नंबर्स पर परफॉर्म करेंगे। वहीं सोनम के परफॉर्मेंस की भी तैयारियां हैं। 

कौन हैं आनंद आहूजा

सोमन के होने वाले पति आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड कारोबारी हैं। सोनम, आनंद को लंबे समय से डेट कर रही थीं। बता दें आनंद फैशन ब्रॉन्ड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने अमेरिका स्थित वारटन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। सोनम का पसंदीदा ब्रॉन्ड Bhane है, वो कई मौक़ों पर उसे कैरी भी करती हैं। 

शादी के कुछ दिनों के बाद वो काम पर भी लौट आएंगी। बता दें उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज़ पर है और उसके प्रमोशन के लिए वो मुंबई वापस आएंगी। फिल्म ‘बीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ हो रही है। इसके बाद वो कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत करने जाएंगी। कांस से वापस आने के बाद सोनम ‘द ज़ोया फैक्टर’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

संबंधित ख़बरें