दीपिका पादुकोण ने किया ‘इज़हार-ए-मोहब्बत’

इश्क़-मुश्क़ छुपाए नहीं छुपता, लेकिन फिल्मी फलक के सितारे प्रेम में भले ही पड़े हों, लेकिन उसे ‘दोस्ती’ ही बताया करते हैं। लेकिन आखिर कब तक इश्क़ को छुपाया जाएगा, एक न एक दिन तो बाहर आना ही है। सो आ गया। दीपिका ने एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह को लेकर अपनी भावनाओं को जाहिर कर ही दिया। खुद के परफेक्ट आदमी बताया। 

दीपिका ने रणवीर सिंह को खुद के लिए  परफेक्ट मैन बताया
मुंबई। साल की शुरुआत से ख़बरों का बाज़ार गर्म है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन इन दोनों ने हर बार ही इन ख़बरों को निराधार बताया है। दोनों के बीच इश्क़ की ख़बरें बीते कई सालों से आ रही हैं, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ ही बताया। 

ख़ैर, अब जबकि दोनों की शादियों का तैयारियां ज़ोरों पर है, तो दीपिका पादुकोण अपने प्रेम को जाहिर करने का मन बना चुकी हैं। चार साल के अफेयर के बाद यह दोनों इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं। 

ऐसे में दीपिका ने रणवीर को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक इवेंट में शरीक़ हुआ दीपिका ने कहा, ‘रणवीर की मेड एनर्जी पर कमेंट करके मैं थक चुकी हूं, क्योंकि इसके मुकाबले उनमें ऐसा बहुत कुछ है, जिसके बारे में बात की जानी चाहिए।’

दीपिका कहती हैं कि रणवीर एक बहुत अच्छे इंसान हैं। वो लोगों के प्रति दयालु हैं और उनमें विनम्रता है। ऑरिजनल, इमोशनल और सॉफ्ट हार्टेड पर्सन हैं। वह एक ऐसे इंसान हैं, जिसे रोने से डर नहीं लगता। इन्हीं सब खूबियों की वजह से मैं उनको पसंद करती हूं। 

रणवीर को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में दीपिका ने खुद को रोका नहीं। उन्होंने आगे कहा कि रणवीर उनके लिए एकदम परफेक्ट आदमी हैं। 

अब इससे ज़्यादा क्या और कैसे कहा जाए। यक़ीनन रणवीर सिंह इस बात को सुन कर बल्लियों उछल रहे होंगे। 
...कोई खुश हो न हो, लेकिन दीपवीर के प्रशंसकों के लिए तो वाकई यह खुशखबरी है। साथ ही उनकी शादी की ख़बरों पर भी इस बात ने मुहर लगा दी है।

संबंधित ख़बरें