सोनम कपूर ने रचाया आनंद आहूजा से ब्याह

अभिनेत्री सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ लिए सात फेरे ले लिए। मुंबई में सोनम ने अपने एक करीबी रिश्तेदार के आलिशान बंगले में शादी रचाई है। शादी की रस्में सिक्ख रीति-रिवाज़ के अनुसार निभाई गईं। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारों में शिरकत की। 

सोनम की हुई शादी

मुंबई। अनिल कपूर की बड़ी बिटिया अभिनेत्री सोनम कपूर ने आज शादी के सात फेरे ले लिए। सिक्ख रीति रिवाज़ के अनुसार गुरुद्वारा में आनंद कारज का पालन करते हुए सोनम ने आनंद को अपना जीवनसाथी चुन लिया है। सोशल मीडिया में इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग के कई फोटोज़ और वीडियोज़ सामने आ रहे हैं। 

बता दें सोनम की शादी 11 बजे से शुरू होकर 12.30 तक चली थी। 

फिलहाल इस नए नवेले जोड़े ने शादी के बाद केक कटिंग का कार्यक्रम भी किया। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने सरनेम में भी बदलाव कर दिया है। अभी तक सोनम कपूर के नाम से अकाउंट ऑपरेट कर रही थीं, लेकिन अब सोनम कपूर आहूजा कर दिया है।

ख़ैर, काफी करीबियों के बीच संपन्न हुई शादी के जश्न का इंतज़ाम भी किया गया है। सोनम और आनंद की यह वेडिंग पार्टी मुंबई के द लीला में आयोजित की जाएंगी। जहां बॉलीवुड के कई सितारे एक बार फिर एक साथ नज़र आएंगे।

संबंधित ख़बरें