प्रियंका चोपड़ा को 'भारत' के लिए मिली इतनी फीस

जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली बॉलीवुड की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। सलमान खान के अपोज़िट प्रियंका फिल्म 'भारत' में नज़रआएंगी। इस फिल्म के लिए प्रियंका को भारी-भरकम मेहनताना की पेशकश की गई है। ख़बर है उनको 12 करोड़ रूपए इस फिल्म की फीस दी जाएगी। 

फिल्म भारत के लिए 12 करोड़
मुंबई। बीते काफी समय से हॉलीवु़ड मेंअपने कदम जमाने में जुटी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में नज़र आने वाली हैं। सलमान खान की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म के लिए प्रियंका को अच्छी खासी रकम दी जा रही है। 

एक अंग्रज़ी डेली के मुताबिक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए प्रियंका को तकरीबन 12 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। हालांकि, प्रियंका की टीम ने 14 करोड़ मेहनताने की मांग रखी थी, जिसे 12 करोड़ में समेटा गया। 

इतनी मोटी फीस वसूलने वाली प्रियंका फिलहाल बॉलीवुड की एकमात्र अदाकारा बन गई हैं। ख़बर है कि लगभग इतनी ही रकम संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को भी फिल्म 'पद्मावत' के लिए दिए थे। इस वजह से वो बॉलीवुड की हाइयेस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं। 

दोनों अभिनेत्रियां हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में जुट चुकी हैं। दीपिका और प्रियंका एक-एक हॉलीवुड फिल्म कर चुकी हैं, लेकिन प्रियंका एक अमेरिकी शो 'क्वांटिको' का भी हिस्सा हैं। इस लिहाज से प्रियंका, दीपिका से एक कदम तो आगे निकल ही चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड में इनकम के मामले में भी अब वो दीपिका से आगे निकलने चुकी हैं। 

फिल्म 'भारत' में प्रियंका, सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। कई साल के बाद प्रियंका और सलमान स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर करने जा रहे हैं और इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू होने वाली है। वहीं फिल्म अगले साल यानी साल 2019 की ईद पर रिलीज़ होने वाली है।

संबंधित ख़बरें