सलमान खान की ‘भारत’ में होगी प्रियंका चोपड़ा

सलान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा नज़र आ सकती हैं। ख़बरें हैं कि जल्दी ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा मेकर्स कर सकते हैं। हाल ही में प्रियंका अमेरिका से भारत वापस आई हैं। उनके भारत आने के पीछे फिल्म ‘भारत’ बताया जा रहा है। फिलहाल तो इस फिल्म की तैयारियां ही चल रही हैं। 

सलमान खान की फिल्म भारत में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नज़र आ सकते हैं। ख़बरें हैं कि प्रियंका, सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की लीडिंग लेडी बनने जा रही हैं। प्रियंका हाल ही में अपने अमेरिकन शो की शूटिंग पूरी कर भारत वापस आई हैं। 

प्रियंका के भारत वापस आने के पीछे फिल्म ‘भारत’ को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रियंका को काफी पहले इस फिल्म का स्क्रिप्ट दी गई थी और उन्होंने इस फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई थी। ख़बरें हैं कि जल्दी ही प्रियंका के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

प्रियंका ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कुछ स्क्रिप्ट्स नज़र आ रही थीं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा था, ‘इनमें से कौन सी...? होमवर्क।’ 

इस ट्वीट के बाद ही अटकलों को बाजार गर्म था कि प्रियंका जल्दी ही किसी बॉलीवुड फिल्म में नज़र आ सकती हैं। लंबे समय से प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते बॉलीवुड फिल्मों से दूर थीं। 

अब यदि प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो सलमान के साथ वो पूरे एक दशक बाद स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले दोनों साल 2008 में आई फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में नज़र आए थे। सलमान और प्रियंका फिल्म ‘सलाम ए इश्क़’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी स्क्रीन शेयर किया है। 

वहीं फिल्म ‘भारत’ का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं। प्रियंका ने अली के साथ फिल्म ‘गुंडे’ में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो अली ने प्रियंका से न्यूयॉर्क में इस फिल्म के सिलसिले में ही मुलाक़ात की थी। हालांकि, प्रियंका के नाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग इसी साल के मध्य से शुरू हो सकती है। अली फिलहाल लंदन में लोकेशन की तलाश में घूम रहे हैं। वहीं सलमान खान फिल्म ‘रेस 3’ के बाद ‘दबंग 3’ की शूटिंग में जुटने वाले हैं।

संबंधित ख़बरें