CoronaVirus Donation: राजकुमार राव ने दिखाई दरियादिली

कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ आर्थिक मदद के लिए सितारे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें नया नाम है राजकुमरा राव का। राजकुमार राव ने एक नहीं बल्कि तीन फंड्स को सहायता राशि दी है। राजकुमार की इस दरियादिली की जानकारी मिलते ही, सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे हैं। 
rajkumar rao donation for cororna virus relief fund
पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस से बुरी तरह से त्रस्त है। देश में भी हालत दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें इस मुसीबत से पार पाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। यहां तक कि कोरोना वायरस को फैसले से रोकने के लिए 'सोशल डिस्टेंसिंग' और 'सेल्फ क्वारंटाइन' को बढ़ावा दिया जा रहा है और फिलहाल तो देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। 

देश को लॉकडाउन करने से समाज के उस तबके पर बुरा असल पड़ा है, जो दैनिक या फिर साप्ताहिक वेतनभोगी हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकारों ने गुहार लगाई थी। कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ बॉलीवुड सितारे भी कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं। 

प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करने के साथ सहायता राशि भी प्रदान कर रहे हैं। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, भूषण कुमार, कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव समेत कई सितारों ने आर्थिक अनुदान दिए हैं। 

वहीं राजकुमार राव की सोशल मीडिया पर काफी तारीफें हो रही हैं। दरअसल, इनमें से अधिकतर ने एक या दो जगह पर अनुदान दिये हैं, लेकिन राजकुमार राव ने तीन जगह पर सहाता राशि दी है। पीएम रिलीफ फंड के साथ सीएम रिलीफ फंड और जोमैटोफीड इंडिया को भी राजकुमार राव ने डोनेशन दिया है। 

इसकी जानकारी राजकुमार ने अपने ट्विटर पर दी है। वो अपने ट्विट में लिखते हैं, 'इस समय हम सबको मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। मैं भी अपना छोटा सा योगदान देना जा रहा हूं। मैंने पीएम रिलीफ फंड, सीमए ऑफ महाराष्ट्रा रिलीफ फंड और जोमेटो फीडिंग इंडिया को कुछ डोनेशन दिया है, जिससे जरुरतमंदों की मदद करने में आसानी होगी। आप भी लोगों की मदद करें। देश को हमारी जरुरत है। जय हिंद...।'


राजकुमार के इस ट्विट के सामने आने के बाद से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि राजकुमार राव ने एक साथ तीन जगहों पर डोनेशन किया है। साथ ही रिलीफ फंड ने अब तक भी खुद की तरफ से दी गई धनराशी का खुलासा नहीं किया है। 

हालांकि, कई लोगों ने उस सहायता राशि का खुलासा करने को कहा, लेकिन राजकुमार राव ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके इस कदम से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनको लोग दरियादिल कह रहे हैं।

संबंधित ख़बरें