'रामायण' से पहले सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया दिखे थे इस धारावाहिक में

रामानंद सागर की 'रामायण' में 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वो 'सीता' दीपिका चिखलिया के साथ हैं। दरअसल, यह तस्वीर धारावाहिक 'विक्रम बेताल' धारावाहिक की है, जो 'रामायण' से पहले आई थी। यानी 'रामायण' से पहले दीपिका और सुनील साथ में काम कर चुके थे।

before ramayan sunil lahri and deepika chikhlia work in 'vikram betal'
तीन दशकों के बाद एक बार फिर से दूरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ है और इसके कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अब जब दर्शकों को यह धारावाहिक पसंद आ रहा है, तो इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार भी अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर जुड़ रहे हैं। 

यह कलाकार न सिर्फ अपने फैन्स से जुड़ रहे हैं, बल्कि अपने बारे में कुछ न कुछ जानकारी भी दे रहे हैं। कभी कोई पुरानी तस्वीर, तो कोई वाकया या फिर अपने करियर से जुड़ कोई ऐसी जानकारी, जिससे लोग अनभिज्ञ थे। 
इसी कड़ी में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके साथ 'रामायण' की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया हैं। 

दरअसल, दीपिका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा, 'विक्रम बेताल'...

अब उसी तस्वीर को सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर के साथ सुनील ने लिखा, 'मैं और दीपिका जी, 'रामायण' से पहले एक धारावाहिक में।'


दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की यह तस्वीर देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

आपको बता दें कि रामानंद सागर द्वारा निर्मित धारावाहिक 'विक्रम बेताल' में सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया ने काम किया है। इस धारावाहिक का प्रसारण साल 1988 से शुरू हुआ था। इसी धारावाहिक की एक कहानी में दीपिका और सुनील नायक-नायिका थे। 

बता दें कि 'विक्रम बेताल' में अरुण गोविल मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने राजा विक्रमादित्य की भूमिका निभायी थी।

संबंधित ख़बरें
'रामायण' मेरे लिए गुरुकुल बन गया था- आनंद सागर
'रामायण' के 'लक्ष्मण' बन गए हैं 'नेशनल क्रश'

टिप्पणियाँ