सलमान के बाद ऋतिक के साथ जोड़ा बनाएंगी सोनम

हर दिन अभिनय के नए आयाम रच रही अभिनेत्री सोनम कपूर की नज़रों में सलमान ख़ान बेहद रोमांटिक हीरो हैं। साथ ही ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने की इच्छा भी जाताई है। वैसे हाल ही में मैडम कपूर ने राजश्री प्रोडक्शन की 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग ख़त्म की है और बहादुर एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जीवनी पर बन रही फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इन सभी के बारे में विस्तार से पढ़िए।
सोनम कपूर टी-सीरीज़ म्यूज़िक कंपनी के नए एल्बम में ऋतिक के साथ नज़र आईं
मुंबई। पापा अनिल कपूर की बिटिया सोनम कपूर इन दिनों काफ़ी व्यस्त चल रही हैं। एक तरफ सलमान ख़ान के अपोजिट राजश्री प्रोडक्शन की आगमी फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं, तो वहीं टी-सीरीज़ म्यूज़िक कंपनी के नए एल्बम में ऋतिक के साथ नज़र आईं। वहीं नीरजा भनोट की जीवनी पर बन रही फ़िल्म में वे केंद्रिय भूमिका में हैं।

रोमांस में उम्दा सलमान

इन दिनों सलमान से सोनम बेहद इंप्रेस नजर आ रही हैं। तभी तो एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने सलमान की जम कर तारीफ़ की। और कहा "जब रोमांस की बात आती है, तब सलमान उम्दा नज़र आते हैं।" हालांकि, सलमान अपने करियर में रोमांस, एक्शन और कॉमेडी सभी तरह के ज़ोनर में काम कर चुके हैं।

लेकिन सोनम को वो रोमांटिक हीरो के रूप में सबसे ज़्यादा भाते हैं। और 'प्रेम रतन धन पायो' में काम करने का फैसला भी उन्होंने सलमान की वजह से ही लिया। सोनम ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि फ़िल्म अच्छा करेगी; मुझे लगता है कि लोग इसे सराहेंगे।

यह सूरज बड़जात्या की फ़िल्म है और वह पारिवारिक दर्शकों से बेहतर तरीके से जुड़ जाते हैं। 'इस फ़िल्म में सलमान दोहरी भूमिका में हैं। इसी वर्ष नवंबर में रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में सलमान के साथ सोनम, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर भी हैं। सलमान और बड़जात्या की जोड़ी ने इससे पहले 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फ़िल्मों की सौगात दर्शकों को दी है।

नीरजा से मिलेगी प्रेरणा

वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित उस नीरजा भानोट के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म में केंद्रिय भूमिका निभा रही सोनम का कहना है कि यह फ़िल्म देश की युवतियों को प्रेरित करेगी। नीरजा पैन एम विमान की चालक दल की सदस्य थीं और अपहृत विमान से मुसाफिरों की जान बचाने के दौरान मारी गईं थी।

आतंकवादियों ने नीरजा की अपने यात्रियों की जान बचाने के प्रयास के फलस्वरूप गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने पैन एम मुंबई- न्यूयॉर्क उड़ान का वर्ष 1986 में कराची से अपहरण कर लिया था। उड़ान में नीरजा चालक दल की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं।

अब तक इस सम्मान को हासिल करने वालों में नीरजा सबसे कम उम्र की महिला थीं। सोनम ने कहा कि मेरे विचार से इस फ़िल्म को करने का मतलब यह नहीं है कि यह किसी कमजोरी को बताती है। उन्हें (नीरजा) बहादुरी के लिए अशोक चक्र से नवाज़ा गया और वो इकलौती और युवा महिला थीं।

हालांकि, ज़्यादा कुछ बताने से इंकार करते हुए अदाकारा ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग पूरी चुकी है हो। इस फ़िल्म का निर्देशक राम माधवानी ने किया है और इसमें दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी भी हैं।

ऋतिक के संग जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ऋतिक के साथ धीरे-धीरे रोमांटिक वीडियो के बाद उनके साथ फ़िल्म में काम करने की इच्छा जताई है। वो चाहती हैं कि उन्हें भी किसी फ़िल्म में ऋतिक के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करने का मौका मिले। सोनम और ऋतिक का धीरे धीरे यूट्यूब पर टी-सीरीज़ चैनल द्वारा जारी किया गया है।

हाल ही में वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म आशिकी के धीरे धीरे से के नए संस्करण में ऋतिक और सोनम साथ दिखाई दिए। धीरे-धीरे एक रोमांटिक वीडियो सांग है, जिसे मशहूर रैपर हनी सिंह ने गाया है। यह वीडियो काफ़ी पॉपुलर भी हुआ है। लगभग दो करोड़ से अधिक लोग धीरे-धीरे का इसे देख चुके हैं।

इस वीडियो की दर्शकों के बीच लोकप्रियता से ऋतिक काफी खुश हुए और उन्होंने ट्वीट किया कि ओय दो करोड़ के पार। हम अगला क्या कर रहे हैं। ऋतिक के इस सवाल पर सोनम ने साथ में एक फिल्म करने की इच्छा जाहिर की और ट्वीट किया कि ऋतिक फिल्म करने के बारे में क्या खयाल है। सोनम ऋतिक का धीरे धीरे 1 सितम्बर को रिलीज किया गया था।

संबंधित खबरें।