अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ब्रेकअप

लव बर्ड्स के लिए यह साल कुछ अच्छा नहीं दिख रहा है। कटरीना (कैटरीना कैफ) - रणबीर (रणबीर कपूर) के बाद अनुष्का (अनुष्का शर्मा) - विराट (विराट Kohali) की जोड़ी भी टूटने की ख़बरें आ रही हैं। जहां एक अंग्रेजी एंटरटेंनमेंट वेबसाइट ने दोनों के अलगाव के पुख़्ता सबूत दिए हैं, वहीं दूसरे अंग्रेजी वेबसाइट के हवाले से कहा कि है कि विराट अपनी लेडी लव को मनाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। आइए जानते हैं, क्यों उड़ रही हैं इस जोड़ी की ब्रेकअप की ख़बरें ...

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच ब्रेकअप की वजह करियर बताई जा रही है।
मुंबई। यह नया साल सेलेब्रिटीज के रिश्तों के लिए कुछ ख़ास ठीक नहीं दिखाई दे रहा। खासतौर पर लव बर्ड्स के लिए। अधुना -फरहान के अलगाव के बाद कटरीना - रणबीर का ब्रेकअप और अब अनुष्का - विराट के बीच भी ब्रेकअप की ख़बरें आ रही हैं।

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी युवओं में काफी मशहूर थी। ऐसे में जब इन दोनों के बीच ब्रेकअप की ख़बर आई, तो लोगों को यह अफवाह भर लगी। लेकिन एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट में छपी ख़बर के अनुसार इनके अलग होने के पक्के सबूत भी मिल चुके हैं।

करियर है ब्रेकअप की वजह

दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह करियर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों इस समय अपने अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। दोनों एक करीबी सूत्र ने वेबसाइट को बताया था कि दोनों बीच 'शादी' का मुद्दा अलगाव की वजह बना। 

जहां विराट, अनुष्का से जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे, वहीं अनुष्का अभी अपने करियर को समय देना चाहती हैं। इसी वजह से दोनों के बीच खटास आई, और छुट्टी पर जाने की योजना भी रद्द कर दी गई।

ब्रेकअप सेल्फी की अपलोड

वैसे तो दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विराट के सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे लोगों को इस कपल के 'ब्रेकअप' का इशारा मिल गया। 

दरअसल, कुछ दिन पहले विराट ने एक 'ब्रेकअप सेल्फी' अपलोड की थी। हालांकि, अपलोड करने के तुरंत बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया। लकिन विराट की यह ब्रेकअप सेल्फी फैन्स की नज़रों से बच न पाई। इस के तुरंत बाद ही विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया।

'लव स्टोरी' की दास्तां

वैसे तो बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का एक दूसरे के प्रति आकर्षित होती ही रहती है और इस आकर्षण के कई किस्से भी हैं। खै़र, विराट और अनुष्का एक विज्ञापन के लिए मिले थे। विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती कुछ दिनों में अगले पायदान यानी प्यार की सीढ़ी पर चढ़ गई। 

हालांकि, दोनों ने शुरुआती दिनों में प्यार से इंकार भी किया। लेकिन साल 2014 की शुरुआत में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई तो अनुष्का भी विराट से मिलने वहां पहुंच गईं। 

दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। फिर क्या था, दोनों के बीच प्यार की खबरें आम होती गईं। इसके बाद तो ग्राउंड से फ्लाइंग किस देना, किसी अवॉर्ड शो में गलबहियां डाले नज़र आना। इन सबसे मीडिया बावस्ता भी हुई और ख़बरें भी बनीं।


'लेडी लव' का मनाने का जतन

जहां एक वेबसाइट दोनों के बीच खटपट की ख़बर देती है, वहीं दूसरी वेबसाइट का कहना है कि विराट कोहली अपनी लेडी लव को किसी भी कीमत पर दूर नहीं जाने देना चाहते हैं। विराट अब अनुष्का को मनाने का मन बना चुके है।

दोनों के करीबी ने बताया है कि इनके बीच अभी सब कुछ ख़त्म नहीं हुआ है। विराट पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो अनुष्का के साथ अपना रिश्ता फिर से पहले की तरह बना पाएं। 

दोनों एक दूसरे के लिए कमिटेड हैं, लेकिन शादी को लेकर इन दोनों के बीच परेशानी है। इस करीबी के मुताबिक विराट अब भी अनुष्का को बहुत प्यार करते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में दोबारा वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

दोनों ऑस्ट्रेलियां जा रहे थे। विराट और अनुष्का ने हॉलीडे प्लान किया था, लेकिन बीच में ही शादी की बात आते ही, दोनों में अनबन हो गई। 

कहा जा रहा है कि अनुष्का आगामी दो सालों तो सिर्फ़ अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए शादी के लिए मना कर दिया। 

फिल्हान अनुष्का, सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में मुख्य अभिनेत्री के किरदार में हैं और वे उसी की शूटिंग में व्यस्त हैं।