प्रियंका ने की सनी लियोनी की तारीफ

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को एक दूसरे की सराहना करते हुए देखना कम ही हो पाता है। लेकिन बीते कुछ सालों में अदाकाराओं के भीतर यह हुनर धीरे धीरे आने लगा है। किसी की सराहना करने वालों में सबसे आगे प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है। हाल ही में प्रियंका ने सनी लियोनी की उनकी नई शाॅर्ट फिल्म ‘11 मिनट' के लिए प्रशंसा की। वैसे आपको बता दें कि सनी और प्रियंका की दोस्ती ट्विटर पर बड़ी अच्छी है।

सनी लियोनी की तारीफ प्रियंका ने ट्विटर पर की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री सनी लियोनी की एंटी स्मोकिंग कैंपेन के लिए बनाई गई शॉर्ट फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यह बेहद पसंद आई है। सनी लियोनी की शॉर्ट फिल्म ‘11 मिनट' स्मोकिंग न करने का संदेश देती है। 


वीडियो में एक व्यक्ति के जीवन के आखिरी 11 मिनट को दिखाया गया है। इस शॉर्ट फिल्म में सनी लियोनी के अलावा अलोक नाथ और दीपक डोबरियाल भी हैं।  प्रियंका ने ट्विटर पर सनी लियोनी की इस पहल की सराहना की।  प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की तैयारियों में जुटी हैं। 

सनी ने भी प्रियंका का शुक्रिया अदा करते हुए, इस शॉर्ट फिल्म का संदेश लोगों तक पहुंचने की उम्मीद जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ओह...तुम्हारा बहुत बहुत शुक्रिया.. उम्मीद है इससे मदद मिलेगी'।

एंटी स्मोकिंग र शॉर्ट फिल्म

इस विज्ञापन में दीपक डोबरियाल एक चेन स्मोकर के रूप में दिखाए गए हैं, जिसकी जिंदगी अब कभी भी बुझ सकती है। वह अपने जिंदगी के आखि‍री दिन गिनते हुए दिखाए गए हैं। ऐड में एक बार फिर से आलोक नाथ, 'बाबूजी' के किरदार में शानदार नजर आ रहे हैं।

वह ऐड में दीपक से उसकी आखिरी इच्छा पूछते हैं तो दीपक सनी लियोनी से शादी करने की बात कहता है। बेटे की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वह सनी को बहू बनाकर अपने घर ले आते हैं। जैसे ही दीपक का सनी के संग दीदार शुरू होता है कि सिगरेट की लत दीपक की जान ले लेती है।

आखिरी में इन कलाकारों ने वीडियो में नो स्मोकिंग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए सिगरेट ना पीने की अपील की है।

संबंधित ख़बरें
आगे संजय की रिहाई पर सलमान देंगे पार्टी