'बेवॉच' में 'द रॉक' ने प्रियंका का किया वेलकम

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में काम करने की चर्चा तो पहले से ही गर्म थी, अब आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है। 'बेवॉच' में प्रियंका के सहकलाकार ड्वेन जॉनसन ने भी इस ख़बर पर मुहर लगा दी है। इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है, सेट पर 'द रॉक' ने उनका जोरदार स्वागत किया और एक वीडियो भी शेयर किया। यूं तो प्रियंका अमेरिकी टीवी सीरीयल 'क्वांटिको' में धूम मचा ही रही हैं, लेकिन 'बेवॉच' उनकी हॉलीवुड की डेब्यू फिल्म होगी। दीपिका के बाद प्रियंका भी हॉलीवुड की बड़ी फिल्म कर रही हैं।

priyanka chopra the rock start shooting for baywatch
मुंबई। अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड फिल्मों में भी धमाल मचाने जा रही हैं। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नकारात्मक भूमिका में नज़र आने वाली हैं। हालांकि, इस ख़बर की चर्चा काफ़ी पहले से ही थी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अब जाकर हुई है। 'बेवॉच' में प्रियंका के को-स्टार्स ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन होंगे।

फिल्म के सेट पर ड्वेन जॉनसन, जिन्हें 'द रॉक' कहा जाता है ने पिग्गी चॉप्स का जोरदार स्वागत किया। 'द रॉक' ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा 'वो दुनिया की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। वो बहुत टैलेंटेड हैं और खतरनाक भी ... 'बेवॉच' के लिए परफेक्ट। हमारे परिवार में आपका स्वागत है प्रियंका। अगले हफ्ते से शूट शुरू करेंगे'। 

'पैरामाउंट' की यह फिल्म साल 1990 की टीवी सीरीज 'बेवॉच' से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन सेथ गॉर्डोन कर रहे हैं। इसकी कहानी लाइफगार्ड्स के एक ग्रुप लीडर पर आधारित होगी, जिसे ड्वेन निभा रहे हैं। फिल्म में एलेक्जेंड्रा ददारियो और केली रोहरबैश भी अहम किरदारों में होंगी। इसकी शूटिंग 22 फरवरी से शुरू होगी और इसे मई 2017 में रिलीज किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि टीवी सीरीज 'बेवॉच' से ही पामेला एंडरसन ने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की थी। 

प्रियंका अपने करियर में इससे पहले दो बार नकारात्मक भूमिका निभा चुकी हैं। पहली बार वे फिल्म 'अंदाज़' में और दूसरी बार 'सात खूब माफ' में। प्रियंका इस बात से बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस खुशी को जाहिर किया है। 

इसके अलावा 'बेवॉच' में उनके को स्टार ड्वेन जॉनसन का भी मानना है कि वह नकारात्मक भूमिका ज्यादा अच्छे से निभाती हैं। ड्वेन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका भली हैं, लेकिन बुरी या नकारात्मक भूमिका ज्यादा अच्छे से निभाती हैं।

वे आगे लिखते हैं कि 'बेवॉच' के लिए इंतजार नहीं कर सकता। ड्वेन ने प्रियंका का स्वागत करते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें। 

मशहूर हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉन्सन को 'फास्ट एंड फ्यूरियस 6', 'गिरिडिओं गैंग', 'फास्टर', 'रेस टू विच माउंटेन', 'पैन एंड गेन', 'वाकिंग टालल', 'जर्नी टू मिस्टीरियस आइलैंड' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा है।

दीपिका के बाद प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं, जिन्होंने हॉलीवुड की बड़ी फिल्म साइन की है। दीपिका-प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ब्लॉकबस्टर रही और अब उनके प्रशंसक प्रियंका को जॉन्सन और दीपिका को विन डीजल के साथ देखने के लिए बेचैन हैं।

संबंधित ख़बरें