अमिताभ और कंगना को फिर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो गई है। अमिताभ बच्चन और कंगना को साल 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'बाहुबली' और सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म 'दम लगा के हईशा' की झोली में यह पुरस्कार गिर।

अमिताभ बच्चन फिल्म पीकू में और कंगना रनौत तनू वेड्स मनु रिटर्रन्स में
मुंबई। साल 2015 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस बार भी कंगना रनौत को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जहां बीते साल उन्हें 'क़्वीन' के लिए यह पुरस्कार मिला था, इस बार उन्हें 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए मिला है। इससे पहले साल 2009 में कंगना को 'फैशन' के लिए सह कलाकार का पुरस्कार मिला था।

वहीं सुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। वहीं फिल्म का पुरस्कार 'बाहुबली - द बिगनिंग' को मिला है, तो सर्वश्रेष्ठ निर्देशक संजय लीला भंसाली बने। उन्हें को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मिलेगी।

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सूची 

बेस्ट एक्टर                           - अमिताभ बच्चन, 'पीकू' के लिए
बेस्ट एक्ट्रेस                          - कंगना, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए
बेस्ट फिल्म                           - बाहुबली द बिगि‍निंग
बेस्ट डायरेक्टर                    - संजय लीला भंसाली, 'बाजीराव मस्तानी' के लिए
बेस्ट डायलॉग/स्क्रीनप्ले       - जूही चतुर्वेदी ('पीकू' ), हिमांशु शर्मा ('तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' )
बेस्ट कोरियोग्राफर              - रेमो डिसूजा ('बाजीराव मस्तानी' )
बेस्ट हिंदी फिल्म                  - दम लगा के हइशा
बेस्ट सपो‍र्टि‍ंग एक्ट्रेस           - तनवी आजमी, 'बाजीराव मस्तानी' के लिए
बेस्ट मराठी फिल्म               -  रिंगन