फिजी की बिकिनी में नेहा धूपिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को स्टाइलिश एक्ट्रेस में माना जाता है। यहां तक कि कई फिल्मों में अपने स्टाइल वो खुद ही तय करती हैं। नेहा ने अपनी आगामी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। फिल्म 'संता बंता प्रा. लि.' में उन्हें एक सीन में बिकिनी पहनना था। अब स्टालिश डीवा को बिकिनी भी तो वैसी ही चाहिए न। सो निकल पड़ीं फिजी के बाज़ारों में और खोज लाईं मनपसंद बिकिनी। यह बिकिनी इतनी पसंद आई कि पर्सनल कलेक्शन में शामिल कर ली गई है।

अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्म 'संता बंता प्रा. लि.' के एक सीन में में
मुंबई। नेहा धूपिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संता बंता प्रा. लि.' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बोमन ईरानी और वीर दास हैं। इसकी शूटिंग फिजी में हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाकया हो गया। दरअसल, अदाकरा नेहा को एक सीन में बिकिनी पहननी थी और अब बिकिनी शॉट में बिकिनी भी तो उम्दा होनी चाहिए।

सो अदाकारा निकल पड़ी फिजी के बाजार में। काफी तलाश की गई और आखिरकार उन्हें अपनी मनपसंद बिकिनी मिल ही गई। इसे ही पहनकर उन्होंने शॉट दिया। लेकिन यह क्याए वह बिकिनी नेहा को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसे अपनी पर्सनल कलेक्शन में शामिल कर लिया है। 

ग़ौरतलब है कि हाल ही कॉमेडी फिल्म 'संता बंता प्रा. लि.' का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया है। मोशन पोस्टर को देखकर फिल्म के तेवरों को बखूबी समझा जा सकता है।

फिल्म की पंच लाइन ही यह है कि, 'लिव लाइफ 'सिंह' साइज'। मतलब सरदारों को लेकर फिल्म में फुलटू धमाल रहने वाला है। फिल्म को आकाशदीप साबिर ने डायेक्ट किया है। 

वायकॉम-18 की यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी. चुटकलों की दुनिया में संता बंता का जोक्स का सिक्का चलता है, उम्मीद करते हैं डायरेक्टर बड़े परदे पर भी गुदगुदाने में सफल रहेंगे।

संबंधित ख़बरें
आगे 'फैन' शाहरुख ने 'सुल्तान' सलमान की मुलाक़ात