'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा ने की खुदकुशी

मशहूर टीवी शो 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी ने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि बॉयफ्रेंड राहुल राज से से अनबन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। प्रत्युषा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषि‍त कर दिया है।

कलर्स टीवी के शो 'बालिका वधू' में आनंदी का रोल करने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने खुदकुशी कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड राहुल से अनबन के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
मुंबई। बालिका वधु फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक प्रत्युषा अपने घर कांदीवली में फांसी लगा ली। उन्हें गंभीर हालत में कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 25 साल की प्रत्युषा ने शाम चार से पांच बजे के बीच सुसाइड अटेम्ट किया।

सूत्रों का कहना है कि प्रत्युषा अपने बॉयफ्रेंड राहुल से लड़ाई के चलते बीते कुछ दिनों से तनाव में थी। प्रत्युषा को शक था कि उसके बॉयफ्रेंड का किसी और से अफेयर चल रहा है। 

वहीं उनके एक अन्य दोस्त का कहना है कि प्रत्युषा इससे पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी थीं। इससे पहले किसी बात पर हुई बहस के दौरान चलती कार से कूंदने की कोशिश की चुकी थीं। 

प्रत्युषा कलर्स टीवी पर प्रसारित हुए शो 'बालिका वधु' के किरदार 'आनंदी' से मशहूर हुई थीं। इसके बाद वे रिएलिटी शो बिग बॉस-7 में नजर आईं। आखिरी बार वे टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आई थीं।

कई शोज़ का रही हैं हिस्सा 

 प्रत्यूषा बनर्जी की पहचान 'बालिका वधू' के 'आनंदी' के नाम से होता जरूर है, लेकिन उन्होंने 'झलक दिखला जा 5', 'बिग बॉस 7', 'इतना करो न मुझे प्यार' और 'कॉमेडी क्लासेस' में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वे कलर्स के पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' में काम कर रही थीं। हाल ही में वो सोनी टीवी पर आने वाले रियलटी शो पावर कपल में भी अपने बॉयफ्रेंड राहुल के साथ नजर आ चुकी हैं। प्रत्युषा का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर में हुआ था।

बॉयफ्रेंड से बनते बिगड़ते र‍िश्ते 

प्रत्यूषा किसी भी रिश्ते से खुश नहीं थीं। हालिया बॉयफ्रेंड राहुल और उनके बीच तनाव की खबरें रहती थीं। लेकिन राहुल से पहले प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड मकरंद मल्होत्रा थे। मकरंद से भी प्रत्युषा के काफी झगड़े होते रहते थे। प्रत्यूषा ने मकरंद पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूरे मामले में मकरंद का तर्क था कि प्रत्यूषा ने उन्हें धोखा दिया है।

संबंधित ख़बरें
आगे अजय देवगन थे 'मास्टर छोटू'