चंद्रगुप्त मौर्य की प्रेम कहानी दिखाएंगी एकता

टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर एक बार फिर से स्टार प्लस पर अपना एक नया शो लेकर आ रही हैं। मज़ेदार बात यह है कि इस बार यह शो फेमिली ड्रामा न होकर हिस्टोरिकल ड्रामा होगा। इस बार एकता चंद्रगुप्त मौर्य और उनकी पत्नी नंदिनी की कहानी को परदे पर लेकर आ रही हैं। 'चंद्र-नंदिनी' नाम का यह धारावाहिक 10 अक्टूबर से प्रसारित किया जाएगा।

प्रोड्यूसर एकता कपूर के नए धारावाहिक में रजत टोकस बनेंगै चंद्रगुप्त और श्वेता प्रसाद बासु निभाएंगी नंदिनी का किरदार
मुंबई। यूं तो चंद्रगुप्त मौर्य को भारतीय उप-महाद्वीपों को संगठित कर के एक राज्य बनाने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन के इस हिस्से से लोग अभी तक अपरिचित ही हैं।

लेकिन अब चद्रगुप्त के जीवन के उन अनछुए पहलुओं के बारे में लोगों को बताने जिम्मा टेलीविज़न क्वीन एकता ने संभाली है।

स्टार प्लस के साथ एक बार फिर वो दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने आ रही हैं। उनका अगला धारावाहिक होगा 'चंद्र-नंदिनी', जो अक्टूबर से स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।

हाल ही में इस धारावाहिक के लॉन्च पर एकता ने कहा कि उनके इस धारावाहिक की ख़ासियत यह है कि इसमें दर्शकों को चंद्रगुप्त मौर्य के कहानी के साथ-साथ उनकी प्रेमकहानी भी देखने को मिलेगी, जो तथ्यों पर पूरी तरह से आधारित है।

हालांकि, एकता ने यह भी माना कि इसे मनोरंजक बनाने के लिए उन्होंने इसमें फिक्शन का भी तड़का दिया है। 'चंद्र-नंदिनी' में 'चंद्र' का किरदार रजत टोकस निभा रहे हैं, वहीं 'नंदिनी' का किरदार श्वेता प्रसाद बासु निभा रही हैं।

रिसर्च वर्क को लेकर एकता ने कहा कि इस शो के लिए उन्होंने कई महीनों तक अपनी टीम के साथ बैठकर इस विषय पर रिसर्च की है और फिर उसी के अनुसार हर एक एपीसोड की स्क्रिप्ट भी बनाई है। इस पूरे शो में शाही रिति-रिवाजों का खास ध्यान रखा गया है।

संबंधित ख़बरें