Bigg Boss 10: रोहन मेहरा हुए एविक्ट, मंदाना ने लोपा को कहा 'विलेन'

‘बिग बॉस 10’ की फाइनल की रेस से रोहन मेहरा बाहर हो जाएंगे। मंगलवार को हुए मिडनाइट एविक्शन में रोहन मेहरा का एविक्शन हो गया। वहीं अब फाइनल फोर में मनवीर गुर्जर, लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी के साथ बानी जे भी शामिल हो गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आख़िर ‘बिग बॉस 10’ की ट्रॉफी किसके हाथ में होगी। इस शो का फिनाले 29 जनवरी को होगा।

'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट रोहन मेहरा मिडनाइट एविक्शन हो गया है
मुंबई। कलर्स का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का दसवां सीज़न फाइनल से महज चार दिन ही दूर है और इस मुकाम पर पहुंचने के बाद शो के कंटेस्टेंट रोहन मेहरा इस शो से एविक्ट हो गए।

मंगलवार को हुए मिडनाइट एविक्शन में रोहन मेहरा कम वोट मिलने के कारण इस खेल से बाहर हो गए। हालांकि, अभी तक चैनल ने कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने इस ख़बर पर मोहर लगाई है। लेकिन ‘द ख़बरी’ नाम के ट्विटर हैंडल ने इस बारे में ट्वीट कर दिया है। 

बता दें कि लास्ट वीक हुए टास्क में हारने के बाद रोहन, बानी और मोनालिसा नॉमिनेट हुए थे। इनमें से मोनालिसा तो पहले ही बाहर हो चुकी हैं। बाकी बचे बानी और रोहन में से आज रोहन भी बाहर हो जाएंगे। रोहन के बाहर जाते ही लोपा का नर्वस ब्रेकडाउन हो जाएगा।

अब रोहन के बाहर जाने के बाद शो के आखिरी चार कंटेस्टेंट में मनवीर, मनु और लोपा के बाद बानी भी शामिल हो चुकी हैं। बानी को मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। वो इस शो में तकरीबन ग्यारह नॉमिनेशन झेलने के बाद भी सुरक्षित रही हैं।


मंदाना ने लोपा को कहा ‘विलेन’

वहीं बुधवार का एपीसोड काफी दिलचस्प होने जा रहा है। आज ‘बिग बॉस’ का घर मेले में तब्दील होगा और वहां कुछ एक्स कंटेस्टेंट घूमने आएंगे। एक्स कंटेस्टेंट में मंदाना करीमी, ऋषभ सिन्हा, नितिभा कौल, लोकेश कुमारी और नवीन प्रकाश घर में आएंगे। 

जहां नितिभा, मनवीर से कुछ प्यार भरी शिकायते करती नज़र आएंगी। वहीं मंदाना, लोपामुद्रा पर तीखे सवाल दागते दिखाई देंगी। यहां तक कि लोपा को घर को ‘विलेन’ बताया। मंदाना ने लोपा की तुलना स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा से भी की। 

आपको बता दें कि हाल ही में एक टास्क के दौरान लोपा ने ‘बिग बॉस’ पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंदना की बात से आहत लोपा खुद को शो से बाहर करने की अपील करते हुए नज़र आएंगी। 

यह सब तो होना लाज़िमी ही है क्योंकि यह फिनाले वीक जो है। बहरहाल, इंतजार कीजिए अगले एपिसोड का।

संबंधित ख़बरें