‘दत्त’ के लिए ‘आम’ हुए रणबीर कपूर!

बिलकुल सही पढ़ा आपने। अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों आम बन गए हैं। महंगी कारों की सवारी छोड़ वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर कर रहे हैं। दरअसल, यह सब वो अपनी फिल्म के लिए कर रहे हैं। राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर, संजय के किरदार में हैं और इस फिल्म की शूटिंग मड आयलैंड में चल रही है, जिसके लिए रणबीर को फेरी की सवारी करनी पड़ रही है। 

रणबीर कपूर कर रहे हैं फेरी की सवारी
मुंबई। अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मड आयलैंड में चल रही है। 

शूटिंग स्पॉट पर पहुंचने के लिए क्रू मेंबर के साथ अभिनेता रणबीर कपूर को भी अच्छा खासा समय लग जाता था। इसकी वजह है मुंबई का ट्रेफिक। देरी से बचने के लिए एक उपाय निकाला गया और वो था कि मड आयलैंड कार के बजाय फेरी से जाया जाए। 

वैसे ट्रेफिक से बचने के लिए सितारे और भी काफी कुछ करते हैं। मसलन रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए गोरेगांव में ही फ्लैट किराए से ले लिया है। गोरेगांव सेट से काफी नज़दीक है। वहीं अदिती राव हैदरी भी अपनी कार के बजाय की बार मैट्रो से इवेंट में पहुंचती हैं। 

बता दें कि समंदर के रास्ते फेरी (नाव) से मड पहुंचने में जहां दस मिनट लगता है, वहीं सड़क के रास्ते से जाने में तकरीबन दो घंटे का समय लगता है। हिरानी की तरफ से सुझाया गया रास्ता टीम के साथ रणबीर को भी भाया। 

रणबीर कपूर को फेरी नें देख कर लोग हैरान और उत्साहित हो गए। सूत्रों का मानें तो रणबीर कपूर और उनकी टीम को की ख़ास महत्व न देते हुए, बिलकुल आम आदमी की ही तरह उनसे व्यवहार किया गया। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आफ रोज़ ही रणबीर को देख पाएंगे, क्योंकि शूटिंग के अनुसार उनका कार्यक्रम तय होता रहता है। 

ख़ैर, राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, दिया मिर्ज़ा, मनीषा कोईराला और परेश रावल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। वहीं अनुष्का शर्मा भी एक छोटी सी भूमिका में नज़र आ सकती हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी।

संबंधित ख़बरें