‘फिरकी’ में नील नितिन मुकेश के अपोज़िट होंगी संदीपा धर

नील नितिन मुकेश ने हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फिरकी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसमें वो जैकी श्रॉफ, के के मेनन, करण सिंह ग्रोवर और संदीपा धर के साथ नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और करण सिंह ग्रोवर के अपोज़िट नज़र आएंगी संदीपा धर। अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है।

फिरकी में नील नितिन के साथ केके मेनन, जैकी श्रॉफ
मुंबई। इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में व्यस्त नील नितिन मुकेश ने अपनी अगली फिल्म ‘फिरकी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में नील के साथ के के मेनन, जैकी श्रॉफ, करण सिंह ग्रोवर और संदीपा धर नज़र आ रही हैं। 

नील ने अपने ट्वीट में बताया था कि फिल्म ‘फिरकी’ की शूटिंग अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसका निर्देशन अंकुश भट्ट कर रहे हैं। 

इस थ्रिलर में संदीपा धर एक सफल मॉडल की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। साथ ही फिल्म में वो करण सिंह ग्रोवर और नील नितिन के अपोज़िट नज़र आएंगी। इससे पहले संदीपा ‘7 ऑवर्स टू गो’ में दिखी थीं। 

फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसे काफी स्टाइलिश तरीके से शूट किया जाएगा। हालांकि, फिल्म के पोस्टर को देख कर इस बात का अंदाज़ा भी लगाया जा सकता है।

संबंधित ख़बरें