सौरभ शुक्ला के लिए अर्जुन कपूर बनेंगे ‘सनकी वकील’

अभिनेता-निर्देशक सौरभ शुक्ला छह साल बाद एक बार फिर कैमरा संभालने की तैयारी कर रहे हैं। वो एक कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा बनाने जा रहे हैं, जिसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। अर्जुन एक सनकी वकील के किरदार में होंगे। जल्दी ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 

अर्जुन कपूर, सौरभ शुक्ला की फिल्म में सनकी वकील
मुंबई। अभिनेता से फिल्मकार बने सौरभ शुक्ला एक बार फिर निर्देशन करने जा रहे हैं। सौरभ अभिनेता अर्जुन कपूर को लेकर एक कोटरूम कॉमेडी फिल्म बनाने घोषणा जल्दी ही करने वाले हैं। बता दे सौरभ के निर्देशन में बनी आखिरी रिलीज़ साल 2011 में आई ‘पप्पू कांट डांस साला’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 

वहीं बतौर अभिनेता सौरभ शुक्ला, अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में जज सुंदरलाल त्रिपाठी के किरदार में नज़र आए थे। 

सौरभ ने अपनी अपकमिंग फिल्म की पटकथा के साथ लीड एक्टर की बात तो लगभग तय कर ली है, लेकिन फिल्म का नाम तय होना अभी बाकी है। अपनी फिल्म के बारे में सौरभ ने बताया कि मैं इस फिल्म का निर्देशन करने की योजना बना रहा हूं। सही समय आने पर अर्जुन के साथ यह फिल्म अनाउंस करूंगा।

अर्जुन के बारे में बात करते हुए सौरभ कहते हैं कि वो एक हार्जवर्किंग और यंग एक्टर है। इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हैं, जिनके साथ काम करना चाहती हूं। फिलहाल इस बार अर्जुन का साथ काम शुरू करते हैं। फिल्म को लेकर जल्दी ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 

अर्जुन कपूर करेंगे बैक-टू-बैक फिल्में 

अब बात करें अर्जुन कपूर की फिल्मी किटी की, तो वो फिल्मों से लबालब भरी हुई हैं। साल 2017 आधा गुज़रा है और उनकी दो फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। इसके अलावा कई आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी हो चुकी है। 

साल की शुरुआत ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ से करने वाले अर्जुन की हालिया रिलीज़ ‘मुबारकां’ थी। अपने चाचा अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में वो नज़र आए। टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार कर ही लिया है। 

वहीं अगले प्रोजेक्ट की बात करें, तो परिणीति चोपड़ा के साथ वो दो फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। पहली है यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘संदीप और पिंकी फरार’, जिसका निर्देशन दिबाकर बैनर्जी करेंगे। 

इसके बाद अर्जुन और परिणीति की जोड़ी विपुल अमृतलाल शाह की अगामी फिल्म ‘नमस्ते कनाडा’ में दिखाई देगी। विपुल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। 

इन दोनों फिल्मों के अलावा अर्जुन ‘फ़र्ज़ी’ नाम की फिल्म में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके अपोज़िटा कृति सैनॉन नज़र आ सकती हैं। 

यदि इस हिसाब से देखा जाए, तो अर्जुन कपूर बैक-टू-बैक फिल्में करने वाले हैं। आने वाले साल में अर्जुन की अर्जुन नज़र आने वाले हैं।

संबंधित ख़बरें