Sui Dhaaga : अनुष्का शर्मा और वरुण धवन बनें मौजी और ममता

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘सुई-धागा’ का फर्स्टलुक जारी किया गया है। दोनों कलाकार पूरी तरह देसी रंग में नज़र आ रहे हैं। फिल्म ‘सुई-धागा’ में अनुष्का ‘ममता’ के किरदार में हैं, तो वरुण के किरदार का नाम ‘मौजी’ है। फिल्म का लुक तो बाहर आ चुका है, लेकिन कहानी अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों कलकार मध्यप्रदेश के चंदेरी में शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 

फिल्म सुई-धागा में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन
मुंबई। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म ‘परी’ के टीज़र से लोगों का खूब डराया और अब अगली फिल्म ‘सुई-धागा’ के लुक से एक बार लोगों को हैरान कर दिया है। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में अनुष्का अहम किरदार में नज़र आने वाली हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश की चंदेरी में हो रही है। 

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सुई-धागा’ में वरुण और अनुष्का नज़र आने वाले हैं और फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है। इस लुक को देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह दोनों कलाकार नेवर सीन बिफोर लुक में दिखाई देंगे। दोनों ही पूरी तरह से देसी लुक में हैं। 

वरुण ने ट्विटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। तस्वीर में अनुष्का और वरुण हैं। जहां अनुष्का ने वॉइट और पर्पल कलर की साड़ी और मस्टर्ड यलो स्वेटर पहन रखा और साथ ही अपने सिर पर पल्लू रखी दिख रही हैं। वहीं, वरुण मूछों में हैं और साथ ही देसी तरह से शर्ट और पेंट पहन रखी है। 

वरुण ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘EXCLUSIVE मौजी और ममता के मिलिए २८ सितंबर को’...



फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ फेम निर्देशक शरत कटारिया ही ‘सुई-धागा’ को निर्देशित कर रहे हैं। मनीष शर्मा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। कुछ दिनों पहले ही वरुण सिलाई मशीन के साथ और अनुष्का ने कढ़ाई करते हुए तस्वीर साझा की थी। 

बता दें कि शरत कटारिया के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म ‘मेड इन इंडिया’ यानी आत्मनिर्भरता के विषय पर बन रही है। पहली बार अनुष्का और वरुण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाली है। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। 

संबंधित ख़बरें